आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक होने जा रही है। मीटिंग सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी। राहुल गांधी मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना के लिए निकल गए हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका भी बैठक में शामिल होंगी। बैठक के लिए मंगलवार देर शाम ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक CM सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, भूपेश बघेल, जीतू पटवारी और हरीश चौधरी भी पटना पहुंच चुके हैं। तेलंगाना में CWC की बैठक के बाद कांग्रेस की सरकार बनी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि मीटिंग बिहार में सत्ता परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साल 2023 में तेलंगाना में चुनाव के वक्त कांग्रेस ने वहां CWC की बड़ी बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी थी। इस बैठक से कांग्रेस पार्टी को वहां फायदा भी मिला था। इस बैठक के जरिए बिहार चुनाव में कांग्रेस खुद को केंद्र में रखने की कोशिश करती नजर आएगी। कांग्रेस पार्टी इस बड़ी बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं में भी जान फूंकने की कोशिश करेगी। बिहार की DNA पर सवाल उठाने वाले रेवंत रेड्डी भी मीटिंग में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी- दिसंबर 2023 में तेलंगाना कांग्रेस नेता (और मौजूदा सीएम) रेवंत रेड्डी ने तत्कालीन सीएम केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘मेरा डीएनए तेलंगाना का है, जबकि केसीआर का डीएनए बिहारी है। तेलंगाना का डीएनए बिहार से बेहतर है। उन्होंने आगे दावा किया कि केसीआर की जाति कुरमी है, जिनकी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं। इस बयान को बिहारियों ने बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक माना था।’ CWC की मीटिंग के लिए पटना पहुंचने लगे कांग्रेस नेता CWC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
