कोलकाता में रातभर बारिश, सड़कों पर 3 फीट पानी:यूपी के लखीमपुर में 5 मकान नदी में समाए; पश्चिमी राजस्थान से मानसून विदा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रातभर जमकर बारिश हुई। मंगलवार सुबह तक कई इलाकों में सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। शहर के कई घरों और रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में पानी घुस गया। कोलकाता नगर निगम (KMC) ने बताया कि शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में ज्यादा बारिश हुई। गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद जोधपुर पार्क में 285 मिमी, कालीघाट में 280 मिमी, तोपसिया में 275 मिमी, बल्लीगंज में 264 मिमी और उत्तरी कोलकाता के थंटानिया में 195 मिमी बारिश हुई। इधर, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सिंघिया गांव शारदा नदी में समाने की कगार पर है। सोमवार को पांच पक्के मकान एक साथ नदी में समा गए। कासगंज में गंगा नदी फिर से उफान पर है, जिससे 24 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। फसलें डूब गई हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों से सोमवार को मानसून विदा हो गया। हालांकि, उदयपुर और प्रतापगढ़ में बारिश हुई, जबकि कई हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक राज्य के बाकी हिस्से से भी मानसून विदा हो जाएगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में यलो अलर्ट जारी किया है। देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

फ्लाइट के लैंडिंग गियर में छुपकर दिल्ली आया:13 साल का लड़का बोला- देखना था कैसा लगता है, पूछताछ के बाद वापस अफगानिस्तान भेजा

सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,250 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 20 अंक का उछाल; GST कटौती और सेल बढ़ने से ऑटो शेयर्स चढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *