करंट लगने से 3 की मौत, 2 गंभीर:कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान हादसा, टेंट उड़कर हाई-टेंशन लाइन से टकराया; 6 चपेट में आए

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में करंट लगने से 3 युवकों की मौत हो गई। बड़ेराजपुर ब्लॉक स्थित ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच चल रहा था। इसी दौरान मौसम बदला और अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। तभी मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। घटना शनिवार (20 सितंबर) की रात की है। करंट की चपेट में कुल 6 लोग आए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में सभी कोंडागांव के रहने वाले- घायलों के नाम- खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि 3 घायलों का इलाज जारी है। इनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है….

More From Author

GST विभाग के अफसर बाजारों में करेंगे निरीक्षण:रेलवे ने मिनरल वाटर, अमूल ने 700 प्रोडक्ट्स के दाम घटाए, क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट सर्विस बंद

ट्रम्प बोले- अफगानिस्तान बगराम-एयरबेस लौटाए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा:तालिबानी सरकार बोली- सैनिकों की मौजूदगी बर्दाश्त नहीं; थोड़ी दूरी पर चीन का न्यूक्लियर प्लांट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *