नीरज चोपड़ा से आगे निकले सचिन यादव:पहला थ्रो 86.27 मीटर का किया, दूसरे नंबर पर; नीरज चौथे नंबर पर

खेल के मैदान पर आज फिर भारत और पाकिस्तान मुकाबला हो रहा है। टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने हैं। इन दोनों के अलावा 10 और एथलीट फाइनल में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भारत के सचिन यादव भी शामिल हैं। नीरज चोपड़ा ने पहला थ्रो 83.65 मीटर का थ्रो किया है। वे अभी अरशद नदीम से आगे चल रहे हैं। नदीम ने पहला थ्रो 82.73 मीटर का थ्रो किया है। इन दोनों से आगे भारत के सचिन यादव हैं। सचिन ने 86.27 मीटर का थ्रो किया है। उनसे पहले जर्मनी के जूलियन वेबर ने पहले प्रयास में 83.63 मीटर और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 84.59 थ्रो किया है। पहले प्रयास में फाइनल में पहुंचे थे नीरज
एक दिन पहले क्वालिफाइंग राउंड हुआ था। इसमें 84.50 मीटर का मार्क पार करने वाले थ्रोअर को सीधा फाइनल में एंट्री मिलनी थी। नीरज ने पहले ही अटैम्प्ट में ही 84.85 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में जगह बना ली। अरशद को टाइम लगा। उनका पहला थ्रो 76.99 और दूसरा 74.17 मीटर का था। तीसरे थ्रो में उन्होंने 28 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारत के सचिन यादव ने 83.67 मीटर के बेस्ट स्कोर के साथ टॉप-12 में जगह बनाई। नीरज डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में हंगरी में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। वहीं, अरशद ने पेरिस ओलिंपिक में 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। तब नीरज ने सिल्वर जीता था। कैसे होगा जेवलिन थ्रो फाइनल वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए दुनिया के टॉप-12 जेवलिन थ्रोअर्स ने क्वालिफाई किया है। इसमें हर कैंडिडेट को 6 प्रयास मिलेंगे। पहले तीन प्रयासों के बाद प्रतिभागियों की संख्या कम होने लगेगी। 3 राउंड के बाद आखिरी के 4 प्लेयर मेडल रेस से बाहर हो जाएंगे। यहां प्रतिभागियों की संख्या 8 हो जाएगी। बचे हुए 8 एथलीटों को तीन और थ्रो करने का मौका मिलेगा। इनमें से बेस्ट-3 को मेडल दिया जाएगा।

More From Author

रायपुर-टू-राजिम मेमू ट्रेन आज से शुरू…CM ने दिखाई हरी झंडी:लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- अब हमें आने-जाने में आसानी होगी, सातों दिन चलेगी

भारत पर 25% पेनल्टी टैरिफ हटा सकता है अमेरिका:मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- 30 नवंबर के बाद टोटल टैरिफ 10-15% रह जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *