EVM पर अब कैंडिडेट्स के रंगीन फोटो लगेंगे:नाम भी बड़े अक्षरों में लिखा जाएगा, ताकि वोटर आसानी से पढ़ सकें; बिहार चुनाव से शुरुआत

EVM बैलेट पेपर पर अब उम्मीदवारों के रंगीन फोटो होंगे। इसके अलावा प्रत्याशियों की नंबरिंग और उनका फोंट साइज भी बड़ा होगा, जिससे वोटर उसे अच्छे से पढ़ और देख सके। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार चुनाव आयोग (ECI) इसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से करेगा। इसके लिए EC ने एक गाइड लाइन जारी की है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि यह पहल उन 28 सुधारों का हिस्सा है, जिन्हें पिछले छह महीनों में मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए लागू किया गया है। EVM बैलेट पेपर में सभी उम्मीदवारों के नाम, चुनाव चिह्न और फोटो होता है। मतदाता इसे देखकर वोट देता है। EC ने बताया, निर्वाचन नियम, 1961 के नियम 49B के तहत EVM बैलेट पेपर की डिजाइन और प्रिंटिंग संबंधी मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है, ताकि उनकी स्पष्टता और पठनीयता को बढ़ाया जा सके। EVM बैलेट पेपर में फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड रखा जाएगा चुनाव आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप (यानी 1,2,3…) में भारतीय अंकों में छापे जाएंगे। स्पष्टता के लिए फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड रखा जाएगा। EC के बयान के अनुसार, EVM बैलेट पेपर 70 जीएसएम पेपर पर छापे जाएंगे।
विधानसभा चुनावों के लिए विशेष RGB वाले गुलाबी रंग के पेपर का उपयोग किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फॉन्ट प्रकार और फॉन्ट साइज में बड़े अक्षरों में छापे जाएंगे। अब EVM के बारे में जानिए… ———————– EC की ये खबर भी पढ़ें… SIR पर चुनाव आयोग की सफाई:देश के आधे से ज्यादा वोटर्स से पेपर नहीं मांगेंगे, 1987 के बाद जन्मे लोगों को पेरेंट के दस्तावेज भी दिखाने होंगे चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान देश के ज्यादातर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को किसी प्रकार का दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके नाम पिछली SIR की वोटर लिस्ट में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

देशभर में SIR पर चुनाव आयोग की सफाई:कहा- 2002-2004 वैरिफिकेशन के वोटर इसमें शामिल नहीं होंगे, बाकी के लिए डॉक्यूमेंट्स जरूरी

GST-2.0 इफेक्ट, ₹1.11 लाख तक सस्ती हुई मारुति की गाड़ियां:अल्टो, स्विफ्ट से लेकर ग्रैंड विटारा तक के दाम घटे, जानें सभी कारों की नई कीमतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *