सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,550 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी; IT, ऑटो और मेटल शेयरों में ज्यादा खरीदारी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 17 सितंबर को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी है, ये 25,300 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी, 10 में गिरावट है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान और सनफार्मा के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी, 15 में गिरावट है। NSE के IT, ऑटो, मेटल, मीडिया और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी है। फार्मा शेयरों में मामूली गिरावट है। अभी दो IPO में निवेश का मौका फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 0.25% कटौती कर सकता है अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व आज यानी बुधवार (17 सितंबर) को ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की कटौती कर सकता है। इसके बाद इंटरेस्ट रेट 4% से 4.25% के बीच रहेगा। इससे अमेरिका में महंगाई कम होगी लोन सस्ते होंगे। वहीं, भारतीय बाजार में अमेरिकियों का निवेश बढ़ सकता है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 16 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹1,933 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे मंगलवार को 600 अंक चढ़ा था बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 82,381 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 170 अंक की तेजी रही, ये 25,239 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही। कोटक बैंक, महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 2% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। बजाज फाइनेंस और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी रही। NSE के ऑटो इंडेक्स में 1.44%, रियल्टी में 1.07%, IT, मीडिया और मेटल में 0.86% की तेजी रही। FMCG गिरकर बंद हुआ। ————————— ये खबर भी पढ़ें… 18-19 सितंबर को बाजार में बड़े मोमेंटम की उम्मीद: जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल कल से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार के लिए 18 और 19 सितंबर की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन बाजार में बड़ा मोमेंटम दिख सकता है। इसके अलावा यूएस फेड की मीटिंग, ग्लोबल मार्केट के संकेत, थोक महंगाई के आंकड़ों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पूरी एनालिसिस पढ़ें…

More From Author

कवर्धा नाले में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 7 बहे…धमतरी में बाइक-सवार बहा:तैरकर बचाई जान,रायपुर की सड़कों पर मछली पकड़ते दिखे लोग, आज 9 जिलों में अलर्ट

PM मोदी का 75 वां जन्मदिन-राहुल गांधी ने बधाई दी:BJP ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा; राजनाथ और शाह ने सुनाई मोदी स्टोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *