भाजयुमो अध्यक्ष बोले-युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी:बीजापुर में राहुल टिकरिहा ​​​​​​​ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने रविवार को बीजापुर का पहला दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने नेलसनार से बीजापुर तक बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन भाजपा की वास्तविक शक्ति है। हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ पार्टी कार्यों में जुटने का आग्रह किया। टिकरिहा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ समाज में जाकर जनहित के कार्य करने हैं। भाजपा समाज के बीच अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करने वाली संस्था है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा हर परिवार तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बीजापुर दौरे के दौरान टिकरिहा ने जिले के कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया।

More From Author

GST-2.0 से राहत, लेकिन 63% लोग महंगाई से परेशान:7% लोगों को मासिक खर्च उठाने में दिक्कत; खर्च मैनेज करने बल्क में सामन खरीद रहे

प्रार्थना सभा में धर्मांतरण…हिंदू-ईसाई समुदाय में मारपीट,VIDEO:दुर्ग में चर्च के बाहर भजन-कीर्तन, महिला कार्यकर्ता से बदसलूकी, 10 घंटे प्रदर्शन; बिलासपुर में भी बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *