इस हफ्ते सोना ₹3,369 महंगा हुआ:ये ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹4838 बढ़कर ₹1.28 लाख किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 6 सितंबर को सोना 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 13 सितंबर को 1,09,707 रुपए पर पहुंच गया है। इसकी कीमत 3,369 रुपए बढ़ी है। वहीं चांदी की कीमत इस हफ्ते 4,838 रुपए बढ़ी है। पिछले शनिवार को ये 1,23,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, जो अब 1,28,008 रुपए पर पहुंच गई है। भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल सोना ₹33,000 और चांदी ₹42,000 महंगी हुई सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण इस साल ₹1 लाख 12 हजार तक जा सकता है सोना
एक्सपर्ट्स के अनुसार अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 12 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

More From Author

PM मोदी खराब मौसम के कारण आइजोल नहीं जा सके:अब लेंगपुई एयरपोर्ट से ही नई बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे

सरकारी नौकरी:SAIL इस्पात जनरल हॉस्पिटल में 112 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 35 साल, 15,000 तक स्टाइपेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *