PM मोदी खराब मौसम के कारण आइजोल नहीं जा सके:अब लेंगपुई एयरपोर्ट से ही नई बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से 2 दिन के नॉथईस्ट दौरे पर हैं। पीएम सुबह 9.10 बजे मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर उतरे। लेकिन खराब मौसम के कारण राजधानी आइजोल नहीं जा सके। अब वे एयरपोर्ट से ही बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन समेत 9000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से रेलवे, सड़क, ऊर्जा, खेल सहित कई क्षेत्रों में फायदा होगा। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मोदी राज्य के सबसे खास प्रोजेक्ट बैराबी-सायरंग रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो आइजोल को पहली बार देश के अन्य हिस्सों से रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। मिजोरम और देश के बाकी हिस्सों के बीच सीधा रेल संपर्क क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित, कुशल और किफायती यात्रा विकल्प देगा। इससे अनाज, फर्टिलाइजर और अन्य जरूरी चीजों की समय पर और विश्वसनीय आपूर्ति भी सुनिश्चित करेगा। पीएम 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 71,850 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। PM मोदी के मिजोरम में अन्य कार्यक्रम राज्यपाल और राजनीतिक दलों ने जताई खुशी मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल पहले ही विजन दिया था कि विकास तभी होगा जब देश के दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों तक आधारभूत ढांचा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी और भविष्य में इसे म्यांमार सीमा तक भी बढ़ाया जा सकता है। मिजोरम की पार्टियां जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM), मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने भी इस परियोजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे राज्य में आर्थिक विकास, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

More From Author

अगस्त में रिटेल महंगाई 2.07% पर रही:सोना 1.10 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर, आईफोन-17 सीरीज की प्री बुकिंग शुरू

इस हफ्ते सोना ₹3,369 महंगा हुआ:ये ₹1.10 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी ₹4838 बढ़कर ₹1.28 लाख किलो बिक रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *