विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट इंग्लैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 में 39 गेंदों में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सॉल्ट ने 141 रन की नाबाद पारी खेली, जो देश के लिए सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। वहीं, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 20 ओवर में 304 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में टीम का हाईएस्ट और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। सॉल्ट (नाबाद 141, 60 गेंद, 30 चौके, 9 छक्के) और कप्तान जोस बटलर (39 गेंद में 83 रन) ने पहले विकेट के लिए 47 गेंदों पर 126 रन जोड़ दिए। पावरप्ले में ही इंग्लैंड का स्कोर 106/1 हो गया। सॉल्ट ने मार्को यानसन के पहले ओवर में 18 रन बटोरे, जबकि बटलर ने लिजाड विलियम्स के खिलाफ 22 और कगिसो रबाडा के खिलाफ 20 रन बनाए। बटलर का इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक
बटलर ने 18 गेंदों में टी-20 करियर का अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 बॉल पर 83 रन की पारी खेली। वह ब्योर्न फॉर्च्यून की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद सॉल्ट ने पारी को संभाला। उन्होंने जैकब बेथेल (14 गेंद, 26 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 95 रन और हैरी ब्रूक (41 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर नाबाद 83 रन की साझेदारी की। इंग्लैंड ने 304/2 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। राबाडा, विलियम्स, यानसन महंगे साबित हुए
साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 70, लिजाड विलियम्स 62 और मार्को यानसन 60 रन दिए। टीम ने 8 वाइड और 5 नो-बॉल फेंकीं, जिससे इंग्लैंड को कुल 13 एक्सट्रा रन मिले। साउथ अफ्रीका की टीम 158 रन पर ढेर हो गई
305 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 16.1 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए जबकि रियान रिकल्टन ने 20 रन का योगदान दिया। डेवोन फेरेरा और ट्रिस्टन स्टब्स ने 23-23 रन बनाए। ब्योर्न फॉर्च्यून ने 32 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। वहीं सैम करन, डॉसन और विल जैक्स ने 2-2 विकेट चटकाए। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… शाहीन के डायरेक्ट हिट से विनायक रनआउट:हारिस ने सिक्स से फिफ्टी पूरी की; आमिर ने 2 गेंदों पर दो विकेट लिए 2025 एशिया कप में पाकिस्तान ने अपना पहला मैच जीत लिया है। टीम ने ओमान को 93 रन से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में 67 रन पर ही सिमट गई। पूरी खबर
