पति-पत्नी और 2 बच्चों की हत्या…दफन मिले शव:रायगढ़ में बंद घर से बदबू आई, कब्र खोदकर निकाली गईं लाशें; जगह-जगह खून के छींटे मिले

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई है। पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव घर में दफन मिले हैं। बंद घर से बदबू आने पर इसका पता चला। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। चारों की हत्या कुल्हाड़ी और रॉड से हमला करने की बात कही जा रही है। लेकिन हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था घर ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव का घर पिछले 2-3 दिनों से बंद पड़ा था। अंदर से तेज बदबू आने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। घर के कमरे को खोलने पर अंदर जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दिए। जमीन में दफनाने जैसे निशान भी पाए गए। कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। …………………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गवर्नमेंट-क्वॉर्टर में एक परिवार के 4 लोगों की लाश मिली:महासमुंद में कर्मचारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया; फिर खुद फांसी लगाने की आशंका छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिला है। शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के H-2 बिल्डिंग के मकान नं. 05 में रहने वाले बसंत पटेल (42) का शव फंदे से लटकता मिला, वहीं उनकी पत्नी और दो बच्चे की बॉडी नीचे जमीन पर पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर

More From Author

शहीद आकाश की पत्नी बोलीं- वर्दी ‘साहेब’ को करीब रखेगी:कई ऑप्शन दिए गए, मैंने पुलिस-विभाग ही चुना; उन्होंने कहा था- कमजोर नहीं पड़ना

नेपाल हिंसा में ₹5 अरब का हिल्टन होटल तबाह:बीमा कंपनियों का अनुमान- ₹31 अरब का क्लेम संभव, यह 2015 के भूकंप से 3 गुना ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *