सुशीला कार्की आज नेपाल की अंतरिम पीएम बनेंगी:Gen-Z ने वर्चुअल मीटिंग में लगाई मुहर; ओली ने नाम लिए बिना भारत को तख्तापलट का दोष दिया

नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस रह चुकीं सुशीला कार्की आज देश की अंतरिम पीएम बनेंगी। कल आंदोलन से जुड़े 5000 Gen-Z युवाओं ने वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें उनके नाम पर सहमति बन गई। काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने भी सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अब देश अंतरिम सरकार के पास जा रहा है, जो देश में नए चुनाव कराएगी। इस अंतरिम सरकार का काम चुनाव कराना और देश को नया जनादेश देना है। वहीं, नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने नाम लिए बिना तख्तापलट के लिए भारत को दोष दिया है। उन्होंने कहा कि राम नेपाल में जन्में थे और लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा हमारा है। मैं इन बयानों से पीछे हट जाता तो मुझे और मौके मिलते। सुशीला कार्की ने BHU से मास्टर्स किया सुशीला कार्की किसान परिवार में जन्मीं हैं और 7 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। पिता चाहते थे कि वे डॉक्टर बनें। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स किया है। उन्होंने 1979 में वकालत में अपना करियर शुरू किया। सुशीला कार्की 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश थीं। 2017 में उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया था। सुशीला कार्की पर पूर्वाग्रह और कार्यपालिका में हस्तक्षेप का आरोप लगा था। सुशीला ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों में फैसले दिए हैं। इनमें 2012 में पूर्व सूचना मंत्री जयप्रकाश गुप्ता को भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराना प्रमुख है। डीआईजी जयबहादुर चंद की डीजीपी के रूप में नियुक्ति को रद्द किया। कोर्ट ने इसे सरकार की मनमानी और नियमों के खिलाफ बताया था। 10 सितंबर के 10 बड़े अपडेट्स एअर इंडिया ने नेपाल में फंसे यात्रियों के लिए स्पेशल फ्लाइट शुरू की एअर इंडिया नेपाल में हाल की घटनाओं के कारण फंसे यात्रियों की मदद के लिए बुधवार और गुरुवार को दिल्ली से काठमांडू और वापसी की स्पेशल फ्लाइट चला रही है। कंपनी ने बताया कि उनकी रेगुलर उड़ानें कल से फिर शुरू होंगी। एअर इंडिया ने सरकार और अन्य एजेंसियों को शुक्रिया कहा, जिन्होंने यात्रियों के मदद के लिए तेजी से काम किया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने नेपाल में चल रही हिंसा के बारे में भारत के विदेश सचिव से बात की है। विदेश सचिव ने नेपाल में फंसे लगभग 1,000 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है। पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी जिंदा हैं पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार जीवित हैं। पहले खबर आई थी कि उनकी मौत हो गई है। दो दिन पहले कुछ उपद्रवियों ने उनके घर में घुसकर आग लगा दी थी, जिसमें राजलक्ष्मी बुरी तरह झुलस गईं थीं। विरोध प्रदर्शनों में अब तक 30 की मौत, 1,033 घायल नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय मुताबिक अब तक देशभर में 30 लोग मरे और 1033 लोग घायल हुए हैं। बुधवार शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, 713 घायल अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि 55 लोगों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा 253 लोग नए भर्ती हुए हैं। सबसे ज्यादा मरीज सिविल सर्विस अस्पताल में हैं, जहां 436 लोगों का इलाज चल रहा है। नेशनल ट्रॉमा सेंटर में 161 और एवरेस्ट अस्पताल में 109 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। कुल मिलाकर देश के 28 अस्पताल घायलों का इलाज कर रहे हैं। नेपाल के 6-7 मंत्रियों और मेयर ने भारत में ली शरण
नेपाल में अस्थिर राजनीतिक हालात के चलते 6-7 कैबिनेट मंत्रियों, कई मेयर, सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों ने जान बचाने के लिए भारत में रिश्तेदारों के घर शरण ली है। आंदोलनकारियों का गुस्सा इन पर सीधे तौर पर फूटा है। कई मंत्रियों और नेताओं के निजी आवास पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई हैं। आंदोलनकारी इन्हें तलाश रहे हैं। इसलिए इन्होंने नेपाल के सीमावर्ती भारतीय शहर रक्सौल, आदापुर, भेलाही, छौड़ादानो, मोतिहारी, बेतिया, अरेराज, केसरिया का रुख किया है।

More From Author

एलिसन दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति बने:घरेलू मांग और इन्वेस्टमेंट मजबूती की वजह से टैरिफ का अर्थव्यवस्था पर मामूली असर होगा

रायपुर में बिजली गिरने से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत:फुटबॉल खेल रहा था, आज 28 जिलों में अलर्ट; अगले 3 दिन तेज पानी बरसेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *