CAF जवान ने साली-चाचा ससुर की गोली मारकर की हत्या:कोरबा में ड्यूटी छोड़कर ससुराल पहुंचा, सर्विस राइफल से दो-दो गोलियां दागी, वजह पारिवारिक विवाद

कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी साली और चाचा ससुर को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे जवान को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। घटना हरदी बाजार थाना इलाके की है। मृतकों की पहचान साली मदालसा बिन्धराज ​​​​​(21) और चाचा ससुर राजेश कुमार (35) के रूप में हुई है। लड़की कॉलेज में पढ़ती थी। वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी सर्विस इंसास राइफल भी जब्त कर ली है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार आरमोरार (बंदूक की सफाई) पद पर पदस्थ है। दो साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पारिवारिक बैठक कर दोनों अलग हो गए थे। सर्विस राइफल से दागी गोलियां बुधवार को रिजर्व बल में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी छोड़कर पैदल ही महुआ-डी से अपने घर पहुंच गया। वहां से अपनी सर्विस राइफल उठाकर सीधे उमेंदी भांठा गांव पहुंचा। जिसके बाद मंदिर चौक के पास घर में घुसकर उसने साली को 2 गोली मारी, फिर भागने लगा तो चाचा राजेश पकड़ने के लिए दौड़ा। इसी दौरान मेन रोड पर चाचा ससुर को भी 2 गोली मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाग रहे जवान को ग्रामीणों ने पकड़ा वहीं, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी जवान को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हरदी बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, सीएएफ कैंप के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। घरेलू विवाद में हत्या- एसपी इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि, शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की वजह सामने आई है। लेकिन मामले की विस्तार से जांच की जाएगी, उसके बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली:6 पेज का सुसाइड नोट मिला, सुकमा के इंजरम में पदस्थ था MP का जवान छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। उसके पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि, उसमें क्या कुछ लिखा है इसका पता नहीं चल सका है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

सरकारी नौकरी:बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 350 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 50 साल, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

नेपाल के बाद फ्रांस में भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:1 लाख लोग सड़कों पर, कई जगह आगजनी; 80 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 200 उपद्रवी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *