राजस्थान के 8 जिलों में स्कूल बंद:पंजाब के 2 हजार गांव में बाढ़, 296.4mm ज्यादा बारिश; हिमाचल में 824 सड़कें बंद

राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से आज 8 जिलों, उदयपुर, सलूंबर, जालोर, डूंगरपुर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा में स्कूल बंद हैं। पंजाब के 23 जिलों के करीब 2 हजार गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनकी 3 लाख 84 हजार की आबादी प्रभावित है। 12 जिलों के 46 लोगों की बाढ़-बारिश में जान गई। 12 दिन बाद आज राज्य के सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज खुले हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। भाखड़ा नागल डैम का जलस्तर करीब 2 फीट कम हुआ। पोंग डैम का जलस्तर 1392.97 फीट है, जो खतरे के निशान से 7 फीट कम है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़े हैं। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भरा है। बांके बिहारी मंदिर से 100 मीटर दूर बाढ़ का पानी बह रहा है। राज्य में अब तक 644.9mm बारिश हुई है, जबकि यहां औसत बारिश का आंकड़ा 641.4mm है। हिमाचल प्रदेश में 2 नेशनल हाईवे समेत 824 सड़कें अभी भी बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कों को बंद हुए 10 दिन हो चुके हैं। राज्य में इस सीजन में सामान्य से 45% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1 जून से 7 सितंबर के बीच 652.1mm सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 948.5mm बारिश हुई है। ​​​​​​राज्यों में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…. देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण, बीमार-गरीब टारगेट:हिंदू संगठन बोले- चमत्कार दिखाकर लोगों को फंसाया जा रहा, पास्टर समेत 8 को जेल

सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 81,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 100 अंक की बढ़त; मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *