फैशन ब्रांड अरमानी के फाउंडर का निधन:इटैलियन स्टाइल को दुनियाभर में पहचान दिलाई; जियोर्जियो अरमानी कंपनी के अकेले मालिक रहे, आज ₹1 लाख करोड़ वैल्यू

मशहूर फैशन ब्रांड अरमानी के फाउंडर और फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का निधन हो गया है, वे 91 साल के थे। अरमानी का जन्म 11 जुलाई 1934 को इटली के पियासेंजा शहर में हुआ था। कंपनी ने आज 4 सितंबर को उनके निधन की जानकारी दी। अरमानी ग्रुप ने एक बयान में कहा, इल सिन्योर अरमानी, जैसा कि उनके कर्मचारी और सहयोगी उन्हें सम्मान से बुलाते थे, अपने प्रियजनों के बीच शांति से इस दुनिया से चले गए। वो एक ऐसे शख्स थे, जिन्होंने अपनी दूरदृष्टि, जुनून और समर्पण से हमें प्रेरित किया। 1975 में शुरुआत, आज तक इकलौते मालिक रहे जियोर्जियो 1975 में अपने बिजनेस पार्टनर सर्जियो गैलियोटी के साथ अरमानी की शुरुआत की थी। अरमानी अपनी कंपनी के CEO और इकलौते निवेशक भी थे। यानी कंपनी की हर फैसले और डायरेक्शन पर उनके अकेले का कंट्रोल था। अरमानी को इटैलियन स्टाइल को दुनिया भर में पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। फोर्ब्स के मुताबिक, 2025 में जियोर्जियो अरमानी की नेटवर्थ 12.1 बिलियन डॉलर (1 लाख करोड़ रुपए) है। उनकी ये दौलत उनकी खुद की बनाई कंपनी जियोर्जियो अरमानी SpA से आई। जियोर्जियो अरमानी के जीवन से जुड़ी 10 बातें… 1975 में मिलान में अपनी कंपनी की शुरुआत की 1975 में अपने शुरुआत के बाद उनकी पहली मेंस वियर कलेक्शन अमेरिका में खूब पसंद किया गया। इसके बाद उनकी वुमेन्सवियर कलेक्शन ने औरतों के लिए पावर ड्रेसिंग को नया अंदाज दिया। उनके डिजाइन्स में सादगी, सुकून और शान का गजब का तालमेल था। 1980 की फिल्म ‘अमेरिकन जिगोलो’ में रिचर्ड गेयर के लिए बनाए उनके कपड़ों ने उन्हें काफी पहचान दी। अरमानी ने पुरुषों के सूट को हल्का और आरामदायक बनाया अरमानी ने पुरुषों के सूट को हल्का और आरामदायक बनाया। उनकी पैंटसूट्स ने वर्कप्लेस में महिलाओं को नया कॉन्फिडेंस दिया। 2025 में विंबलडन में केट ब्लैंचेट ने उनके सिल्क टू-पीस सूट में सबका ध्यान खींचा। जूलिया रॉबर्ट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे स्टार्स ने उनके कपड़े पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया।

More From Author

हॉकी एशिया कप- IND vs MAS:मनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल दागा, स्कोर 1-1 से बराबर हुआ

मोदी बोले-कांग्रेस बच्चों की टॉफी पर भी टैक्स लेती थी:लोगों के घर का बजट बिगड़ा था; दिवाली-छठ पूजा से पहले खुशियां डबल कीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *