महंत बोले-चमचे किसी को CM..किसी को PCC चीफ बनाते हैं:जिलाध्यक्षों से कहा-अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें, चौबे ने कहा था-भूपेश करें कांग्रेस का नेतृत्व

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने रायपुर में कहा था कि प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व अब भूपेश बघेल को करना चाहिए। इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उन्हें महाज्ञानी बताया था। अब नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी हमारी नहीं चमचों की गलती है। महंत ने राजीव भवन में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ की रणनीति मीटिंग में कांग्रेस जिला अध्यक्षों से कहा कि मैंने समझाइश में जरूर बोला है कि बातें बाहर जा रही हैं। इस तरह की बयानबाजी हमारी नहीं चमचों की गलती है। चमचे किसी को मुख्यमंत्री तो किसी को प्रदेश अध्यक्ष बनाते हैं। सभी जिलाध्यक्ष और नेता अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें। कांग्रेस जिला अध्यक्षों की हुई बैठक इस दौरान दीपक बैज ने बताया कि जिला अध्यक्षों की मीटिंग ली गई है। बैठक में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर रणनीति बनाने चर्चा हुई। कांग्रेस गांव-गांव तक जाएगी, जहां नुक्कड़ नाटक करेंगे। पोस्टर अभियान चलाएंगे। बस्तर से लेकर सरगुजा, मोहला मानपुर से रायपुर चारों ओर अभियान चलाएंगे। दीपक बैज ने कहा कि, 9 सितंबर को बिलासपुर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदेश स्तरीय अभियान की शुरुआत होगी। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के बयान की चर्चा हुई क्या के सवाल पर कहा कि हमारी बैठक की बातें आप लोगों (मीडिया) को कहां से पता चल रही है। अब जानिए बैठक में किन बिंदुओं पर चर्चा हुई ? अब जानिए रविंद्र चौबे क्या बोले थे, जिस पर मचा बवाल ? छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व CM भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कहा था कि जनता की इच्छा है कि कांग्रेस का नेतृत्व भूपेश बघेल करें। आने वाले समय में भी वही करें। अगली लड़ाई भाजपा की सरकार के कुशासन और मोदी की गारंटी से है। यह ताकत सिर्फ भूपेश बघेल में है। बैज ने पूर्व मंत्री को बताया था महाज्ञानी नेता रविंद्र चौबे के बयान पर PCC दीपक बैज ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाज्ञानी नेता हैं। अगर यह उनका बयान है, तो उनका निजी बयान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि कांग्रेस कलेक्टिव लीडरशिप के साथ जनहित के मुद्दों पर ही लड़ाई लड़ेगी और दोबारा सरकार बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

हॉकी एशिया कप में भारत Vs कोरिया:भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते; कोरिया 2 मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंची

चीन से किम जोंग का झूठा गिलास ले गए बॉडीगार्ड्स:पुतिन से मुलाकात के बाद फिंगरप्रिंट भी मिटाए; सीक्रेट जानकारी लीक होने का खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *