वर्ल्ड अपडेट्स:फिनलैंड के राष्ट्रपति बोले- भारत के साथ अच्छे से पेश आना जरूरी, ऐसा नहीं किया तो अमेरिका खेल हार जाएगा

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि ग्लोबल साउथ, खासकर भारत के साथ, विदेश नीति में अधिक सम्मान और सहयोग दिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अमेरिका इस खेल में हार जाएगी। स्टब ने कहा कि उनका यह मैसेज सिर्फ यूरोपीय देशों के लिए भी है। उन्होंने चीन के तियानजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट का भी जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल थे। स्टब ने कहा कि यह बैठक पश्चिमी देशों को याद दिलाती है कि क्या सब कुछ दांव पर लगा हुआ है। फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का करीबी माना जाता है। मार्च में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में सात घंटे लंबे गोल्फ राउंड के दौरान उनकी दोस्ती और गहरी हुई थी। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, स्टब उन चुनिंदा यूरोपीय नेताओं में हैं जिनकी राय ट्रम्प पर असर डाल सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि छोटे देशों में स्टब की बराबरी का कोई भी नेता नहीं है। उनकी ट्रम्प तक बहुत अच्छी पहुंच है। इतनी ताकत इससे पहले किसी भी छोटे यूरोपीय देश के नेता को नहीं मिली। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पहली बार देश से बाहर निकलीं किम जोंग की बेटी, चीन में पिता के साथ मिलिट्री परेड में शामिल हुईं उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी किम जू ऐ भी पहुंची। जू ऐ को किम जोंग उनका का उत्तराधिकारी माना जाता है। जू पहली बार पिता के साथ देश से बाहर आई हैं। जू-ए 12 साल की हैं। वे किम की इकलौती संतान हैं। वह 2022 से अपने पिता के साथ सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जू-ए को को चीन ले जाना उनकी बढ़ती हैसियत का संकेत है। बीजिंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें अपने पिता के साथ खड़ा देखकर यह साफ हो गया कि विदेश में भी उन्हें उत्तर कोरिया का नंबर 2 माना जा रहा है। इस तरह किम जोंग-उन दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि जू-ए उनकी उत्तराधिकारी बनेंगी। इजराइल में लोगों ने नेतन्याहू के घर के बाहर आग लगाई: जंग रोकने और बंधकों को छुड़ाने की कर रहे मांग इजराइल के येरूशलम में लोगों ने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर के सामने टायरों में आग लगाई। वे जंग रोकने और बंधकों को छुड़ाने की मांग कर रहे थे। लोगों ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह 48 बंधकों को छुड़ाने में नाकाम साबित हुई है। इजराइली पुलिस ने बताया कि इस आग में कई कारें भी जल गई । घटना के बाद आस-पास के लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर के घर के बाहर भी विरोध किया। इसमें “ब्रदर्स एंड सिस्टर्स इन आर्म्स” जैसे दल शामिल थे। उन्होंने कहा कि सरकार अपने दक्षिणपंथी सहयोगियों के साथ मिलकर हमास के साथ समझौते को नजरअंदाज कर दिया है।

More From Author

चीन ने दिखाई अंतरिक्ष में हमला करने वाली मिसाइल:बिना पायलट के उड़ने वाला फाइटर जेट, पानी के अंदर चलने वाला ड्रोन; विक्ट्री डे परेड के PHOTOS

सफीना हुसैन के NGO ‘एजुकेट गर्ल्स’ को रेमन मैग्सेसे:दिल्‍ली से पढ़ीं, सैन फ्रांसिस्‍को में चाइल्‍ड हेल्‍थ से जुड़ीं; एजुकेशन का पहला बॉन्‍ड शुरू किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *