रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह 3 कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। शंकर नगर चौपाटी के पास और महावीर नगर, अमलीडीह विस्टा कॉलोनी में कार्रवाई जारी है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसके अलावा दुर्ग-भिलाई में भी टीम ने तड़के दबिश दी है। हालांकि, इस पूरे मामले की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। भिलाई में कारोबारी शिवकुमार मोदी के घर छापा भिलाई-3 में अन्न भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई हो रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर CRPF की टीम भी मौजूद है। ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर अफसर जांच कर रहे हैं। …………………………………. ईडी रेड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दुर्ग में होटल-कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर ED रेड:मनी-लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच; चिरमिरी में SECL मैनेजर के घर IT कार्रवाई जारी इससे पहले ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा मारा था। विजय अग्रवाल, सागर होटल के मालिक हैं और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के बड़े कारोबारी माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
