रायपुर के बेबीलोन होटल में लगी आग VIDEO:लिफ्ट बंद होने से फंसे लोग, 47 लोगों का रेस्क्यू; दमकल ने आग पर पाया काबू

राजधानी रायपुर के बेबीलोन होटल में मंगलवार रात 9 बजे अचानक लग गई। लिफ्ट बंद होने से लोग ऊपर फंस गए। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं आग पर भी काबू पा लिया गया है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बेबीलोन टावर की पहली मंजिल में केबल में आग लगी थी। आग ने धीरे-धीरे 7वें फ्लोर पहुंच गई। एसपी-कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे। समय रहते सभी फ्लोर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पहले देखिए ये तस्वीरें- कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे लोग रेस्क्यू किए गए लोगों ने बताया कि वो धुएं की वजह से कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले बचाव दल पहुंच गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगे की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद पता चलेगी वजह इस पूरे मामले में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने बताया कि नीचे के फ्लोर में लगी आग तेजी से ऊपर के फ्लोर्स तक पहुंची। टावर की बिजली की बंद की गई। टावर पूरी तरह से पैक होने की वजह से लोगों को सफोकेशन होने लगा। टावर 7 फ्लोर का है। टॉप फ्लोर के रेस्टोरेंट में भी कई लोगों के होने की जानकारी मिली। पुलिस और दमकल की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

More From Author

पाकिस्तान के क्वेटा में रैली के दौरान ब्लास्ट, 11 मरे:30 से ज्यादा घायल; बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता पर 7 महीने में दूसरा हमला

जापान की हार को अपनी जीत बताएगा चीन:विक्ट्री डे परेड में दुनिया के सामने सैन्य ताकत दिखाएगा, 25 देशों के नेता शामिल होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *