नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों को धारदार हथियार से मार डाला:सुकमा में मुखबिरी के शक में वारदात, इस-साल नक्सलियों ने 9 शिक्षादूतों की हत्या की

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना केरलापाल थाना इलाके के सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा की है। दैनिक भास्कर से बातचीत में सुकमा एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटना स्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बीजापुर में युवक की हुई थी हत्या इससे पहले, 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल का सुरेश कोरसा मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा अगवा कर मार डाला। इस साल 9 शिक्षादूतों को मार चुके नक्सली वहीं, नक्सलियों ने बीजापुर में कुछ दिन पहले 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। ……………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बीजापुर में 3 दिन में 2 शिक्षादूत समेत 3 हत्याएं:स्कूल से लौटते वक्त अपहरण, धारदार हथियार से मारा,इस-साल 9 शिक्षादूतों को मार चुके नक्सली छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। पहले युवक का अपहरण किया, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षा-दूतों की हत्या की है। घटना गंगालूर थाना इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

ट्रम्प के सलाहकार बोले-मोदी को पुतिन-जिनपिंग के साथ देखना शर्मनाक:पता नहीं वह क्या सोच रहे, उन्हें रूस के बजाय अमेरिका के साथ होना चाहिए

सेंसेक्स 150 अंक ऊपर 80,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 50 अंक चढ़ा; NSE के रियल्टी, मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *