जिनपिंग की पसंदीदा ‘रेड फ्लैग’ कार में घूमे मोदी:1958 में कम्युनिस्ट पार्टी के टॉप लीडर्स के लिए बनी, अब चीनी राष्ट्रपति की ऑफिशियल कार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने SCO समिट में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी को दो दिन के लिए अपनी स्पेशल ‘होंगकी L5’ कार गिफ्ट दी। ये कार चीन की रॉल्स रॉयस कही जाती है। शी जिनपिंग आधिकारिक यात्राओं के दौरान इसी कार का इस्तेमाल करते हैं। होंगकी कार को रेड फ्लैग के नाम से भी जाना जाता है। शी जिनपिंग 2019 में जब भारत दौरे पर आए थे, तब उन्होंने इसी कार का इस्तेमाल किया था। इसका इतिहास 1958 से शुरू होता है, तब चीन की सरकारी कंपनी फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स (FAW) ने इसे कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के बड़े नेताओं के लिए बनाया था। इस कार को मेड इन चाइना का प्रतीक माना जाता है।

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:पुजारी को काट डाला, महुआ मोइत्रा पर FIR, मुर्गा और बकरे की बलि, कर्मचारियों ने मुंडवाया सिर, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

गुरुग्राम में फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसाया:मिस कॉल से दोस्ती की, घर में संबंध बना बोलीं- सबूत मिल गया; वकील समेत 2 सहेलियां गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *