सात्विक-चिराग की जोड़ी बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारी:भारत को ब्रॉन्ज मेडल; 2022 के सीजन में भी जोड़ी ने कांस्य पदक जीता था

भारत की टॉप बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी ने 19-21, 21-18, 12-21 से हराया। मुकाबला एक घंटे सात मिनट तक चला। ऐसे में भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को 2022 में भी ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था। पहला गेम: कांटे की टक्कर
मैच की शुरुआत में सात्विक और चिराग ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर उन्होंने पहले रिसीव करने का फैसला किया। सात्विक की सटीक सर्विस रिटर्न के साथ भारतीय जोड़ी ने पहला अंक हासिल किया। लगातार दो स्मैश नेट में मारने की चीनी जोड़ी की गलतियों का फायदा उठाते हुए सात्विक-चिराग ने 4-0 की बढ़त बना ली। कुछ ही देर में वे 9-3 से आगे हो गए। पहले गेम के मध्यांतर में भारतीय जोड़ी 11-5 से आगे थी। लेकिन चीनी जोड़ी ने मजबूत वापसी करते हुए स्कोर 12-12 पर ला खड़ा किया और आखिरकार पहला गेम 21-19 से जीत लिया। दूसरा गेम: सात्विक-चिराग की वापसी
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने फिर से शानदार शुरुआत की और 6-2 की बढ़त बना ली। लेकिन चीनी जोड़ी ने फिर से वापसी की और स्कोर 8-8 पर बराबर कर लिया। इसके बाद सात्विक और चिराग ने अपनी रक्षा को मजबूत किया और हर मौके का फायदा उठाकर 15-11 की बढ़त हासिल की। चीनी जोड़ी ने एक बार फिर 17-17 पर स्कोर बराबर किया, लेकिन सात्विक-चिराग ने शानदार खेल दिखाते हुए गेम को 21-18 से अपने नाम किया। तीसरा गेम: चीनी जोड़ी का दबदबा
निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वे जल्द ही 0-6 से पीछे हो गए और लगातार 9 अंक गंवा दिए। हालांकि बाद में कुछ अंक हासिल किए, लेकिन बड़ी बढ़त बना चुकी चीनी जोड़ी को रोक पाना मुश्किल था। आखिरकार चेन-लियू ने 21-12 से गेम और मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। ———————- बांग्लादेश ने नीदरलैंड को 8 विकेट से पहला टी-20 हराया:तस्कीन अहमद को 4 विकेट, कप्तान लिट्टन दास ने फिफ्टी लगाकर जिताया बांग्लादेश ने नीदरलैंड को पहले टी-20 में 8 विकेट से हरा दिया। सिलहट में शनिवार को बांग्लादेश ने बॉलिंग चुनी। नीदरलैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। बांग्लादेश ने 13.3 ओवर में महज 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर

More From Author

पंजाब के 1000 से ज्यादा गांवों में बाढ़:हिमाचल में मणिमहेश यात्रा रोकी; यूपी के बलिया में 24 घंटे में 24 घर गंगा में समाए

अमेरिकी कोर्ट ने ट्रम्प के ज्यादातर टैरिफ को गैर-कानूनी बताया:सोना इस हफ्ते ₹3,030 महंगा हुआ, एथर का पॉटहोल अलर्ट फीचर रोलआउट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *