बीजापुर में 3 दिन में 2 शिक्षादूत समेत 3 हत्याएं:स्कूल से लौटते वक्त अपहरण, धारदार हथियार से मारा,इस-साल 9 शिक्षादूतों को मार चुके नक्सली

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। पहले युवक का अपहरण किया, फिर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षा-दूतों की हत्या की है। घटना गंगालूर थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती के रूप में हुई है, वो कल्लू तोड़का गांव के रहने वाले थे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्कूल से लौटते समय किया अपहरण बताया जा रहा है कि, शुक्रवार शाम को स्कूल से घर लौटते समय नक्सलियों ने कल्लू का अपहरण किया। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की, फिर देर रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। 3 दिनों में तीसरी घटना है। इससे पहले मनकेली में सुरेश की हत्या की गई थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। पुलिस घटना स्थल पर रवाना वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। नक्सली बंद पड़े स्कूलों के दोबारा संचालन के बाद से शिक्षादूतों को निशाना बना रहे हैं। शिक्षकों की सुरक्षा और इलाके में शांति स्थापित करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। इससे पहले भी दो मर्डर किया इससे पहले, बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल का सुरेश कोरसा मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा अगवा कर मार डाला। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, दो दिन पहले बीजापुर-सुकमा सीमा पर भी नक्सलियों ने मंडीमार्का में पदस्थ शिक्षादूत लक्ष्मण बाडसे को घर से निकालकर धारदार हथियार से मार दिया गया था। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम दिया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

AAP नेता आतिशी बोलीं-दिल्ली में कानून-व्यवस्था ध्वस्त,CM रेखा इस्तीफा दें:कालकाजी मंदिर के सेवादार की हत्या के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:रायगढ़ में कार्रवाई से बचने के बदले मांगे थे पैसे, ACB बिलासपुर की टीम किया अरेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *