एक सितंबर से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल:पेट्रोल पंप पर हंगामा किया, तो पुलिस लेगी एक्शन, छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का फैसला

रायपुर में एक सितंबर से बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल पप में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। लोगों को हेलमेट का इस्तेमाल करने और जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगत ने बताया कि, रायपुर जिले के पेट्रोल पंपों में इसे 1 सिंतबर से लागू किया जाएगा। शुक्रवार को इसकी लिखित सूचना डिप्टी सीएम अरुण साव और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को दे दी गई है। हंगामा करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई रायपुर के पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सभी सदस्यों ने आपसी सहमति लेकर यह फैसला लिया है। अगर बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों में पेट्रोल लेने को लेकर कोई विवाद करेगा, तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस कार्रवाई करेगी। एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ी इसलिए लिया गया निर्णय अखिल धगत ने बताया कि, सभी सदस्यों का मानना है कि राजधानी में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इसमें लोगों की जान जा रही है। गंभीर रूप से लोग घायल हो रहे हैं। ज्यादातर मामलों में यह देखा गया है सड़क दुर्घटनाओं में जिनकी मौत हुई थी उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। एसोसिएशन बताया कि, यह अभियान रायपुर शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में चलाया जाएगा। एसोसिएशन ने सभी लोगों से अपील कि है कि वे दोपहिया चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और खुद को सुरक्षित रखें। पहले भी लागू हुआ नियम, लेकिन नहीं माने लोग रायपुर में बिना हेलमेट से पेट्रोल नहीं देने का नियम कुछ साल पहले भी लागू ​किया गया था। लेकिन सख्ती नहीं होने की वजह से लोगों ने इस नियम को नहीं माना। दरअसल, बिना हेलमेट के पेट्रोल की बिक्री नहीं करने पर पंपों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इतना ही नहीं लोग उधार में हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवा लेते थे। अधिकतर बार लोग हेलमेट वाले लोगों से हेलमेट मांगकर पेट्रोल डलवाते फिर उन्हें वापस कर देते। सख्ती नहीं होने की वजह से नियम की धज्जियां उड़ रही थी। इस वजह से इस बार पेट्रोल पंप संचालकों को खुद आगे किया गया है। उनसे कहा गया है​ कि वे ही सख्ती करें। यही वजह है कि प्रशासन ने इस बार आदेश न जारी कर एसोसिएशन वालों से ही लिखित में लिया है कि वे बिना हेलमेट के लोगों को पेट्रोल नहीं देंगे।

More From Author

एशिया कप के मैचों का टाइम बदला:7:30 की बजाए 8 बजे से शुरू होगा, UAE में गर्मी की वजह से किया गया बदलाव

टैरिफ विवाद पर राजनाथ बोले-कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं:परमानेंट इंटरेस्ट होता है; भारत किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *