RCB पीड़ित परिवार को 25 लाख देगा:सोशल मीडिया पोस्ट में दी जानकारी, 4 जून को विक्ट्री परेड में हुई थी 11 लोगों की मौत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उस पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है, जो हाल ही में दुखद हादसे का शिकार हुआ थे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि टीम इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ी है और यह मदद उनके जीवन को थोड़ा संबल देने के लिए की जा रही है। दरअसल, IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 4 जून को RCB की विक्ट्री परेड के दौरान मची थी भगदड़
4 जून को बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर शाम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2025 खिताब जीतने की खुशी में विक्ट्री परेड निकाली गई। स्टेडियम में घुसने की कोशिश में कई लोगों ने दीवार फांदने की कोशिश की। एंट्री गेट पर हजारों की भीड़ मौजूद थी। सड़क पर लाखों लोग जमा थे। इस दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हुए थे। कर्नाटक सरकार ने RCB को जिम्मेदार बताया था
कर्नाटक सरकार की 17 जुलाई को रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट में हादसे का जिम्मेदार RCB को बताया गया था। इसमें कोहली का भी जिक्र था। कर्नाटक सरकार ने कहा कि RCB ने चिन्नास्वामी में आयोजित विक्ट्री परेड के लिए सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि आयोजन को अचानक रद्द करने से हिंसा भड़क सकती थी और शहर में कानून-व्यवस्था बिगड़ जाती। सरकार ने 15 जुलाई को हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। सरकार ने कोर्ट में कहा था कि वे रिपोर्ट को गोपनीय रखना चाहते हैं लेकिन कोर्ट ने कहा कि ऐसी गोपनीयता के लिए कोई कानूनी आधार नहीं है।

More From Author

सोना इस हफ्ते ₹3,030 महंगा हुआ:चांदी का भाव भी ₹3,666 चढ़ा; इस साल अब तक 36% तक महंगे हुए

1 लाख स्कूल में पढ़ाने के लिए सिर्फ 1 शिक्षक:UDISE की रिपोर्ट के मुताबिक कहीं स्कूल में 47 बच्चों पर एक शिक्षक; कहीं जीरो एनरोलमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *