ब्रेकिंग न्यूज़:वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा 30 हुआ

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर मंगलवार को अर्धकुमारी के पास हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है। कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं, खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई है। लैंडस्लाइड के बाद के हालात की 3 तस्वीरें… इधर, मंगलवार को जम्मू में तवी नदी पर बने पुल के पास सड़क धंसी। हादसे में कई गाड़ियां गिरी । पुलिस रेस्क्यू के लिए पहुंची। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जम्मू-श्रीनगर और बटोटे-किश्तवाड़ सहित कई नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हैं। बुधवार को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। जम्मू एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। नेटवर्क न होने की वजह से फोन कॉल नहीं हो पा रही है। जम्मू-कश्मीर में बादल फटने-बाढ़ की 3 तस्वीरें…

More From Author

जस्टिस श्री चंद्रशेखर होंगे बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:DU से लॉ ग्रेजुएट, 19 साल वकालत, 12 साल से जज; जानें कंप्लीट प्रोफाइल

ट्रम्प बोले-मोदी को जंग रोकने के लिए टैरिफ धमकी दी:तब भारत-पाकिस्तान में सीजफायर हुआ; भारत का दावा- ट्रम्प-मोदी में कोई बात नहीं हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *