शाह बोले- विपक्ष जेल से भी सरकार चलाना चाहता है:भरोसा है 130वां संविधान संशोधन संसद में पास हो जाएगा, विपक्षी नैतिकता का समर्थन करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने हाल ही में संसद में लाए गए तीनों बिलों और इस पर विपक्ष के विरोध पर बात की। शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष के रुख पर कहा, ये लोग (विपक्ष) आज भी ये कोशिश कर रहे हैं कि अगर कभी जेल गए तो जेल से ही आसानी से सरकार बना लेंगे। जेल को ही CM हाउस, PM हाउस बना देंगे और DGP, मुख्य सचिव, कैबिनेट सचिव या गृह सचिव जेल से ही आदेश लेंगे। शाह ने ये भी कहा, लालू यादव को बचाने के लिए मनमोहन सिंह द्वारा लाए गए अध्यादेश को फाड़ने का राहुल गांधी का क्या औचित्य था? अगर उस दिन नैतिकता थी तो क्या आज नहीं है, क्योंकि आप लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं? खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:रूसी विदेश मंत्री बोले- जेलेंस्की से मिलने को पुतिन तैयार, लेकिन उनके राष्ट्रपति होने पर शक; वैधता पर सवाल उठाए

चेतेश्वर पुजारा का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास:एक तस्‍वीर देखकर पिता ने तय किया करियर, 7 की उम्र से शुरू की ट्रेनिंग; जानें पूरी प्रोफाइल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *