भारत ने बुधवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया है। बांग्लादेशी सरकार ने दावा किया था कि भारतीय सीमा से अवामी लीग के कार्यकर्ता एंटी-बांग्लादेश गतिविधियों में शामिल हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत को अवामी लीग के सदस्यों ने ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं है। भारत की जमीन से किसी दूसरे देश के खिलाफ राजनीतिक गतिविधियां करने की इजाजत नहीं दी जाती। इसलिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का बयान गलत है।’ जायसवाल ने यह भी दोहराया कि भारत चाहता है कि बांग्लादेश में जल्द से जल्द स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव कराए जाए, ताकि जनता की इच्छा और जनादेश सामने आ सके। हम खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं…
