घर में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला..LIVE VIDEO:गला दबोचा, तड़पता रहा डॉग; फिर दीवार फांदकर ले गया अपना शिकार, दहशत में लोग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए की मूवमेंट से लोगों में दहशत है। बीजेपी पार्षद के बाद अब किसान के घर घुसकर तेंदुए ने पालतू कुत्ते का शिकार किया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अब वन विभाग की टीम तेंदुए की निगरानी में जुटी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि देर रात तेंदुआ घर में घुसा। वहां सो रहे कुत्ते पर हमला कर दिया। तेंदुए ने डॉग का गला दबोच लिया। इस दौरान कुत्ता छटपटाता रहा। तेंदुए ने तब तक गला नहीं छोड़ा, जब तक कुत्ते ने दम नहीं तोड़ दिया। आंगन में खून ही खून फैल गया। एक दिन पहले ही तेंदुए ने बीजेपी पार्षद के घर पिल्लों का शिकार किया था। देखिए तेंदुए के शिकार की तस्वीरें- दीवार फांदकर शिकार को ले गया तेंदुआ यह घटना ग्राम बाबू सालेटोला की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात किसान धर्मेश साहू (34) के घर की दीवार फांदकर तेंदुआ घर में घुसा था। उसने पालतू डॉग को अपना निवाला बनाया। इसके बाद उसे मुंह में दबाकर वापस दीवार फांदकर भाग निकला। सुबह उठा परिवार, तो लगी घटना की जानकारी सुबह जब परिवार उठा, तो डॉग गायब था और आंगन में खून मिला। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तब जाकर उन्हें पता चला कि तेंदुए ने डॉग का शिकार किया है। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पहले भी आ चुका है तेंदुआ धर्मेश साहू ने बताया कि पहले भी तेंदुआ दो-तीन बार उनके घर आ चुका है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। शाम ढलने के बाद लोग अपने घरों ने निकलने के लिए डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत कई बार वन अमले से की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। निगरानी में जुटा वन विभाग वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद वन विभाग तेंदुए की निगरानी में जुट गया है। लोगों के घरों से CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जहां पर CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, वहां कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर तेंदुए को रेस्क्यू कर दूसरे जगह छोड़ा जाएगा। बीजेपी पार्षद के घर भी घुसा था तेंदुआ कांकेर में एक दिन पहले ही तेंदुए ने शहरी इलाके में दस्तक दी थी। मांझापारा वार्ड के बीजेपी पार्षद बब्बू खटवानी के घर में 14-15 अगस्त की दरमियानी रात तेंदुआ घुस गया। CCTV फुटेज में तेंदुआ कुत्ते के 2 पिल्लों को शिकार कर ले जाता नजर आया। मोहल्ले में पहली बार तेंदुआ देखा गया मांझापारा के सामने एक पहाड़ी क्षेत्र है, जो भालू और तेंदुओं का गढ़ माना जाता है। यहां जंगली जानवरों का आना-जाना आम बात है। पार्षद खटवानी ने बताया कि भालू और लकड़बग्घा जैसे जानवर अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन वे घरों में नहीं घुसते। मोहल्ले में पहली बार तेंदुआ देखा गया है। …………………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कांकेर में बीजेपी पार्षद के घर में घुसा तेंदुआ…VIDEO:कुत्ते के पिल्लों का शिकार कर ले जाता दिखा छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक तेंदुए ने शहरी इलाके में दस्तक दे दी है। मांझापारा वार्ड के बीजेपी पार्षद बब्बू खटवानी के घर में 14-15 अगस्त की दरमियानी रात तेंदुआ घुस गया। CCTV फुटेज में तेंदुआ कुत्ते के दो पिल्लों को शिकार कर ले जाता नजर आया। वहीं एक स्कूल में भालू घुस गया और उत्पात मचाया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भारतीय वायुसेना को मिलेंगे 97 LCA मार्क 1A फाइटर जेट:₹62 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी; HAL को एयरक्राफ्ट्स का ऑर्डर मिलने की उम्मीद

नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार:जशपुर में नशीली कैप्सूल और गांजा की खेती करने के मामले में हुई गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *