मुंबई बारिश- ज्यादा भीड़ से मोनोरेल ट्रैक पर फंसी:विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले;14 ट्रेन कैंसिल, 250 फ्लाइट्स लेट, महाराष्ट्र में दो दिन में 14 मौतें

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में दो दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को बाढ़ जैसे हालात रहे। जगह-जगह पानी भर गया। रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। अंदर मौजूद करीब 500 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से निकाला गया। MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें (7 जोड़ी) कैंसिल कर दीं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है। महाराष्ट्र में बीते दो दिन में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें 8 नांदेड़ से थे। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा- NDRF और SDRF समेत डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी सभी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। जान-माल और फसलों के नुकसान के लिए तत्काल मदद के आदेश हैं। नागरिकों को हर तीन घंटे में मौसम का अपडेट दिया जा रहा है। मुंबई में बारिश की 6 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देश के मौसम के पल-पल का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:राजस्थान में 6500 शिक्षक भर्ती के आवेदन शुरू; हिमाचल प्रदेश में 600 वैकेंसी, ICAI CA एडमिट कार्ड जारी

अमेरिका ने 6000 स्टूडेंट वीजा रद्द किए:इनमें से 4000 अपराध और आतंकवाद में शामिल; US में 11 लाख विदेशी छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *