रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट:सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके, NDA के सीपी राधाकृष्णन से मुकाबला

I.N.D.I.A ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुकाबला होगा। खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रिटायर जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से , जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। इस चुनाव के लिए नामांकन 21 तक भरे जाएंगे। वोटिंग 9 सितंबर को होगी। राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। कौन हैं विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रिटायर जस्टिस रेड्डी रिटायर जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को हुआ था। उन्होंने बीए, एलएलबी की है। 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। इसके बाद 5 दिसंबर 2005 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 2007 में वे सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में नियुक्त किए गए। 2011 में उनका रिटायरमेंट हुआ था। तमिलनाडु के ही रहने वाले हैं NDA के उम्मीदवार राधाकृष्णन
I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरफ से ISRO साइंटिस्ट या DMK सांसद शिवा में किसी भी एक नाम पर सहमति बनी, तो देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए यह मुकाबला ‘दक्षिण बनाम दक्षिण’ होने की संभावना है। क्योंकि भाजपा ने 17 अगस्त को NDA की तरफ से तमिलनाडु के ही सीपी राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है। सीपी राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। राजनाथ ने खड़गे से समर्थन मांगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़गे से बात कर NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा है। सूत्रों के मुताबिक, 17 अगस्त की रात दोनों की बात हुई। दूसरी तरफ, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कहा कि उनकी पार्टी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन को निर्विरोध चुनने के लिए विपक्ष से बात करेगी। कल नामांकन कर सकते हैं राधाकृष्णन
NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक में उनका सम्मान भी किया गया। दरअसल, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई की रात अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की घोषणा की थी। 6 स्टेप में चुना जाता है उपराष्ट्रपति, ऐसे समझें NDA के उम्मीदवार का जीतना तय लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 542 है। एक सीट खाली है। एनडीए के 293 सांसद हैं। इसी तरह राज्यसभा में 245 सांसद हैं। 5 सीट खाली हैं। एनडीए के पास एक129 सांसद हैं। यह मानते हुए कि उपराष्ट्रपति के लिए नामांकित सदस्य भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। इस तरह, सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। बहुमत के लिए 391 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। अगस्त 2022 में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे। वहीं विपक्षी उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। तब 56 सांसदों ने वोट नहीं डाला था। ————————————— उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सीपी राधाकृष्णन 16 की उम्र में RSS से जुड़े, 2 बार सांसद चुने गए, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहे महाराष्ट्र के राज्यपाल और अब NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन RSS से जुड़कर राजनीति में आए। 1998 और 1999 में कोयम्बटूर से सांसद बने। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष रहते हुए 19 हजार किमी की रथयात्रा निकाली। राधाकृष्णन की खेलों में रुचि है। कॉलेज में टेबल टेनिस चैंपियन थे। वे 20+ देशों की यात्रा कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट, भाजपा संसदीय दल की बैठक में तय हुआ नाम महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। रविवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सोना ₹477 गिरकर ₹99,146 प्रति 10 ग्राम पर आया:चांदी ₹1.13 लाख किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें सोने की कीमत

ट्रेन सफर में ज्यादा सामान पर अब 6 गुना जुर्माना:जनरल में 35 और AC में 70 किलो लिमिट, बैग-कार्टून के साइज पर भी चार्ज लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *