उत्तराखंड- बादल फटने से हर्षिल में झील बनी:धराली में मलबे के नीचे रडार से लोगों की तलाश शुरू; 650 टूरिस्ट-श्रद्धालुओं का रेस्क्यू

उत्तराखंड में 5 अगस्त को बादल फटने के बाद हर्षिल में आई बाढ़ से यहां एक झील बन गई है। वहीं धराली गांव में मलबे में दबे लोगों को खोजने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए सेना एडवांस पेनिट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल कर रही है। इससे खुदाई किए बगैर ही जमीन में दबे लोगों का पता लगाया जा सकता है। पेनिट्रेटिंग रडार जमीन के नीचे एक हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो तरंग भेजता है, जहां यह मिटटी, पत्थर, धातु और हड्डियों को अलग-अलग रंगों के जरिए बताता है। इसके जरिए जमीन के नीचे 20-30 फीट तक फंसे लोगों या शवों की पहचान की जा सकती है। उत्तरकाशी जिले के धराली में 5 अगस्त को दोपहर 1.45 बजे बादल फट गया था। खीर गंगा नदी में बाढ़ आने से 34 सेकेंड में धराली गांव जमींदोज हो गया था। अब तक 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 100 से 150 लोग लापता हैं, वे मलबे में दबे हो सकते हैं। धराली में हुए हादसे को इस तस्वीर से समझें… मैप से समझिए घटनास्थल को…

More From Author

अपनों से दूर परायों में मिला भाई-बहन का प्यार:वृद्धाश्रम में शिवनाथ के हाथों पर कुंवर ने बांधी रक्षा-डोर;1930 के बाद दुर्लभ संयोग,दिनभर शुभ मुहूर्त

ट्रम्प ने आर्मेनिया-अजरबैजान की 37 साल पुरानी जंग खत्म कराई:विवादित जमीन पर कॉरिडोर बनाने पर सहमति, इसका नाम ट्रम्प रूट होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *