ट्रम्प ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया:RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया; सोना ₹1,00,452 प्रति 10 ग्राम हुआ

कल की बड़ी खबर टैरिफ से जुड़ी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं। कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1.ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया:21 दिन बाद लागू होगा, अब कुल 50% टैरिफ; रूसी तेल खरीदने को वजह बताया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बुधवार को इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए। यह आदेश 21 दिन बाद यानी 27 अगस्त से लागू होगा। एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि रूसी तेल खरीद की वजह से भारत पर यह एक्शन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने 30 जुलाई को भारत पर 25% टैरिफ का ऐलान किया था। अब भारत पर कुल 50% टैरिफ लगेगा। पूरी खबर पढ़ें… 2. RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया:5.50% पर बरकरार रखा, लोन-EMI नहीं बदलेंगे; टैरिफ अनिश्चितता के कारण फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। इसे 5.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI ने जून में ब्याज दर 0.50% घटाकर 5.5% की थीं। यह फैसला मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 अगस्त तक चली मीटिंग में लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… 3. सोना ₹1,00,452 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर:इस साल अब तक ₹24,290 महंगा हुआ, ₹1.04 लाख तक जा सकता है सोने के दाम आज यानी 6 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 376 रुपए बढ़कर 1,00,452 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोने का भाव 1,00,076 रुपए पर था। पूरी खबर पढ़ें… 4. अडाणी पोर्ट्स का शेयर 2% चढ़ा:बेहतर तिमाही नतीजों के चलते यह उछाल, अप्रैल-जून में कंपनी को ₹3,315 करोड़ का मुनाफा अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) के शेयर में आज यानी बुधवार (6 अगस्त) को 2% की तेजी है। सुबह 10:30 बजे यह करीब 1% ऊपर 1,364 पर कारोबार कर रहा है। कंपनी के शेयर में यह उछाल बेहतर तिमाही नतीजों के चलते है। पूरी खबर पढ़ें… 5. बिकवाली के चलते गिरकर बंद हुआ एयरटेल का शेयर:FY2026 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹7,422 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 28% बढ़ा वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही नतीजों के बाद टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड के शेयर में बुधवार (6 अगस्त) को गिरावट रही। हालांकि शुरुआती कारोबार में इसमें 2% की तेजी थी, लेकिन बिकवाली से चलते यह गिरावट आई। कंपनी के शेयर में यह उछाल उम्मीद के मुताबिक तिमाही नतीजों के चलते आई थी।
पूरी खबर पढ़ें… अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें जन-धन खाते की फिर करानी होगी KYC:योजना के 10 साल पूरे; RBI ने बैंकों को गांव जाकर फ्री में री-केवाईसी करने के निर्देश दिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज 3 बदलावों की घोषणा की है। ये बदलाव जन-धन स्कीम, डेड अकाउंट होल्डर्स क्लेम और निवेश से जुड़े हैं। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की 4 से 6 अगस्त तक चली मीटिंग में इन बदलावों पर फैसला लिया गया। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज यानी 6 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

More From Author

21वीं सदी में भारत की टॉप-5 विदेशी टेस्ट सीरीज:पाकिस्तान में सहवाग का तिहरा शतक, ऑस्ट्रेलिया में पंत की फाइटिंग फिफ्टी; इंग्लैंड में चमके सिराज

मेंटेनेंस के दौरान हादसा, परिजन-ग्रामीणों का हंगामा:सीपत एनटीपीसी में प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म टूटा, 1 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *