फिलीपींस के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी:पहलगाम हमले की निंदा के लिए धन्यवाद दिया; प्रेस ब्रीफिंग में डाक टिकट जारी किए

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोमुआल्डेज मार्कोस जूनियर भारत के 5 दिन के राजकीय दौरे पर हैं। उन्होंंने आज PM मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात की है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पीएम मोदी ने पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने के लिए फिलीपींस का धन्यवाद भी दिया। इस दौरान दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों (MOUs) साइन हुए। दोनों नेताओं ने एक डाक टिकट भी जारी किया। पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें… राष्ट्रपति मार्कोस ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी इससे पहले राष्ट्रपति मार्कोस ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन में PM मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया। 2022 में पद संभालने के बाद राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की यह भारत की पहली यात्रा है। वे सोमवार को भारत पहुंचे थे। उनके साथ फर्स्ट लेडी लुईस अरानेटा मार्कोस और मंत्रियों का हाई-लेवल डेलिगेशन भी भारत आया है। राष्ट्रपति मार्कोस का यह दौरा भारत-फिलीपींस के बीच कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है।
राष्ट्रपति के स्वागत की तस्वीरें… आज ही कर्नाटक दौरे पर रवाना होंगे राष्ट्रपति मार्को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वहां वे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात करेंगे। फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाला अकेला देश फिलीपींस भारत से ब्रह्मोस खरीदने वाला अकेला देश है। भारत ने पिछले साल अप्रैल में फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की पहली खेप भेजी थी। दोनों देशों के बीच जनवरी 2022 में ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए 375 मिलियन डॉलर्स में डील हुई थी। इन मिसाइलों की स्पीड 2.8 मैक और मारक क्षमता 290 किमी है। एक मैक ध्वनि की गति 332 मीटर प्रति सेकेंड होती है। ब्रह्मोस के हर एक सिस्टम में दो मिसाइल लॉन्चर, एक रडार और एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होता है। इसके जरिए सबमरीन, शिप, एयक्राफ्ट से दो ब्रह्मोस मिसाइलें 10 सेकेंड के अंदर दुश्मन पर दागी जा सकती हैं। भारत-फिलीपींस ने 2 दिन नौसैनिक सैन्याभ्यास किया भारत और फिलीपींस ने साउथ चाइना सी में पहली बार संयुक्त नौसैनिक सैन्याभ्यास किया है। रविवार 3 अगस्त को शुरु हुआ यह सैन्याभ्यास दो दिन चला। भारत की ओर से मिसाइल विध्वंसक पोत INS दिल्ली, टैंकर INS शक्ति और कार्वेट INS किलटन इस अभ्यास में शामिल हुए। वहीं फिलीपींस ने BRP मिगुएल मालवार और BRP जोस रिजाल फ्रिगेट तैनात किए। साउथ चाइना सी के ज्यादातर हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। चीन इसे विवादित इलाके के तौर पर पेश करता है। भारत और फिलीपींस दोनों के साथ चीन का सीमा विवाद भी है।

More From Author

सोना ₹230 बढ़कर ₹1,00,397 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा:चांदी ₹1.12 लाख किलो बिक रही, देखें अपने शहर के सोने के दाम

रायपुर में 3 करोड़ में पहुंची पाकिस्तान की हेरोइन:8 महीने से चल रहा था सिंडिकेट, 1.5 करोड़ का ट्रांजेक्शन, 200 ग्राहकों की लिस्ट मिली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *