सोना 1506 बढ़कर ₹99,759 प्रति 10 ग्राम हुआ:चांदी ₹1862 महंगी होकर ₹1.11 लाख किलो बिक रही, इस साल गोल्ड ₹23,597 महंगा हो चुका

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 1,506 रुपए बढ़कर 99,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का भाव 98,253 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत 1,862 रुपए बढ़कर 1,11,508 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,09,646 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को सोने ने 1,00,533 रुपए और चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। इस साल अब तक ₹23,597 महंगा हुआ सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,597 रुपए बढ़कर 99,759 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 25,491 रुपए बढ़कर 1,11,508 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

More From Author

SC का राहुल से सवाल-कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी:पुख्ता जानकारी क्या है, सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते

बोइंग में फाइटर जेट बनाने का काम ठप पड़ा:3,200 कर्मचारी हड़ताल पर; 40% इंक्रीमेंट का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराया, बोले- आर्थिक सुरक्षा दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *