सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 80,850 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 80 अंक चढ़ा; NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 4 अगस्त को सेंसेक्स सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 80,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की तेजी है, ये 24,650 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। BEL, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयरों में 1.4% की तेजी है। इंफोसिस और जोमैटो के शेयर्स गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट है। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स चढ़े हैं। IT और रियल्टी में मामूली गिरावट है। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट 1 अगस्त को FIIs ने 3,366​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे शुक्रवार को बाजार में रही थी 586 अंक की गिरावट अगस्त के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार चढ़ाव रही। सेंसेक्स 586 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 203 अंक की गिरावट रही, ये 24,565 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही। सनफार्मा का शेयर 4.43% गिरा। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स सहित कुल 18 शेयर्स 1% से 4.5% तक नीचे आ गए। एशियन पेंट्स, ट्रेंट और HUL 3% तक चढ़े। निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 तेजी और 39 में गिरावट रही। NSE के फार्मा 3.33%, हेल्थकेयर 2.77%, मेटल 1.97%, IT 1.85%, रियल्टी 1.78%, PSU बैंक 1.13% गिरे। ऑटो, मेटल और मेटल में भी गिरावट रही। ———————— ये खबर भी पढ़ें… बाजार में 8 अगस्त को तेज मोमेंटम दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; इस हफ्ते 5 अहम फैक्टर्स पर रहेगी नजर शेयर बाजार के लिए कल से शुरू होने वाले हफ्ते में 8 अगस्त की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इस दिन रिवर्सल पैटर्न या स्ट्रॉन्ग मोमेंटम दिख सकता है। इसलिए इस दिन पर खास ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा RBI की पॉलिसी, अमेरिका के भारत पर लगाए टैरिफ से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। पढ़ें पूरी एनालिसिस…

More From Author

रूस के ऑयल डिपो पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक:आग लगी; विस्फोट का वीडियो बनानी वाली दो रशियन लड़कियों को हिरासत में लिया

SC का राहुल से सवाल-कैसे पता चीन ने जमीन हड़पी:पुख्ता जानकारी क्या है, सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *