कुत्ते का जूठा भोजन बच्चों को खिलाने पर कार्रवाई:बलौदाबाजार में मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, जूठा भोजन परोसने वाली महिला समूह को किया गया अलग

बलौदाबाजार में कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में बच्चों को जूठा भोजन परोसने वाली महिला स्व सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से अलग कर दिया गया है। एसडीएम दीपक निकुंज पलारी से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को स्कूल में एक गंभीर घटना सामने आई। मध्यान्ह भोजन की पकी हुई सब्जी को आवारा कुत्ते ने जूठा कर दिया था। बच्चों ने इसकी जानकारी दी और शिक्षकों ने भोजन न परोसने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद वह भोजन बच्चों को परोस दिया गया। इस शिकायत पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई। प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह को स्कूल में मध्यान्ह भोजन संचालन से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। अब स्कूल में मध्यान्ह भोजन का संचालन अस्थायी रूप से संस्था प्रमुख को सौंपा गया है। सुरक्षा के लिए सभी बच्चों का वैक्सीनेशन भी कराया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

More From Author

युवती का न्यूड VIDEO बनाकर फेसबुक पर डाला:दिल्ली के युवक ने इंस्टाग्राम से फंसाया, ब्लैकमेल कर मांगे 1 लाख, नहीं देने पर वायरल किया

भास्कर अपडेट्स:एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई में होगा मुकाबला, टूर्नामेंट के 11 मैच दुबई में, 8 अबू धाबी में होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *