ओवल टेस्ट में भारत 52 रन से आगे:इंग्लैंड पहली पारी में 247 रन पर ऑलआउट; तीसरे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे से होगा

ओवल टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। टीम की बढ़त 52 रन की हो गई है। यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन बनाकर नाबाद हैं। शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से तीसरे दिन का खेल शुरू होगा। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। टीम को भारत की पहली पारी के स्कोर 224 रन के आधार पर 23 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड से जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन की पारी खेली। भारत से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 4-4 विकेट मिले। इससे पहले कल पहले सेशन में करुण नायर के 57 रन की बदौलत भारत ने 224 रन बनाए। इंग्लैंड से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले। दूसरे दिन के टॉप परफॉर्मर… पहले दिन करुण नायर की फिफ्टी
नंबर-5 पर करुण नायर उतरे, वहीं नंबर-8 पर वॉशिंगटन सुंदर बैटिंग करने आए। दोनों ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। करुण 52 और सुंदर 19 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। इंग्लैंड से क्रिस वोक्स को भी 1 विकेट मिला। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

दिल्ली भगदड़ केस-रेल मंत्री बोले,सामान गिरने से हादसा हुआ था:बयान में ‘भगदड़’ शब्द नहीं; RPF ने गलत अनाउंसमेंट को बताई थी वजह

अनिल अंबानी को देश छोड़ने की अनुमति नहीं:अमेरिका के F-35 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा भारत; अब 7 अगस्त से लगेगा ट्रम्प का टैरिफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *