कवर्धा में चलती कार में लगी आग:बोनट खोलते ही भड़की लपटें, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड, कार जलकर खाक

कबीरधाम जिले के कवर्धा में शुक्रवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। पोड़ी से कवर्धा की ओर आ रही कार बिलासपुर-रायपुर बायपास के बीच पहुंची ही थी कि उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत कार रोककर बोनट खोलकर जांच करनी चाही, लेकिन बोनट खोलते ही आग भड़क गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन दल करीब एक घंटे की देरी से पहुंचा। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी और केवल ढांचा ही बचा था। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

More From Author

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु बोले- फोन भारी लगता है:लैपटॉप बिस्तर से गिरा दिया, सोचा हवा में तैरता रहेगा; इसी महीने भारत लौट सकते हैं

दिल्ली भगदड़ केस-रेल मंत्री बोले,सामान गिरने से हादसा हुआ था:बयान में ‘भगदड़’ शब्द नहीं; RPF ने गलत अनाउंसमेंट को बताई थी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *