IND-ENG ओवल टेस्ट-भारत पहली पारी में 224 रन पर ऑलआउट:करुण नायर ने 57 रन बनाए, गस एटकिंसन को 5, जोश टंग को 3 विकेट

भारतीय टीम ओवल टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 224 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन 204/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया और आखिरी 4 विकेट 17 गेंद के अंदर गंवा दिए। भारतीय टीम को 7वां झटका 66.5 ओवर में लगा। टीम 69.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। पहले दिन नाबाद लौटे करुण नायर ने 57 रनों की पारी खेली। जबकि वॉशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 38 और कप्तान शुभमन गिल ने 21 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट मिले। एक विकेट क्रिस वोक्स के खाते में आया। गुरुवार को मैच के पहले दिन इंग्लैंड के स्टैंड-इन कैप्टन ओली पोप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा। इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

More From Author

दावा-अमेरिका से F-35 फाइटर जेट नहीं खरीदेगा भारत:देश में उत्पादन की शर्त पर डील चाहता है; अमेरिका ने 25% टैरिफ लगाया था

सरकारी नौकरी:रेलवे में 3115 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 14 अगस्त से शुरू आवेदन, फीस 100 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *