ट्रेलर के नीचे कूदी महिला…सुसाइड का LIVE VIDEO:कोरबा में बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी; सिर को कुचलते हुए निकला वाहन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक महिला ने तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला बैंक से पैसे निकालकर सड़क किनारे खड़ी थी। यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। महिला के पति के 3 साल पहले मौत हो चुकी है। यह घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कला बाई (43) ग्राम बांधाखार के कियोस्क बैंक से पैसे निकालने आई थी। पति की मौत के बाद वह अपने मायके सिलयारी ​​​​​​गांव में रह रही थी। पैसे निकालने के बाद महिला बाहर निकली। इस दौरान वह दीपका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूद गई। ट्रेलर महिला के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। देखिए सुसाइड की लाइव तस्वीरें- हादसे के बाद भागा ड्राइवर हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फौरन घटना की सूचना पाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मायके में रहती थी महिला महिला के परिजन सुनील कुमार ने बताया कि पति अमोल सिंह की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के कुछ महीने बाद महिला मायके में रहने लगी थी। कभी-कभी ससुराल जाया करती थी। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। बुधवार की सुबह बैंक जाने के नाम से घर से निकली हुई थी। परिजनों के बयान दर्ज कर रही पुलिस सुनील कुमार ने यह भी बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। मामले की जांच की जा रही है। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदी युवती,VIDEO: सिर फटने से गई जान, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका; सहेली संग किराए के फ्लैट में रहती थी रायपुर में 6वीं मंजिल से कूदकर युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को आशंका है कि युवती ने बॉयफ्रेंड से विवाद होने के बाद अपनी जान दे दी थी। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद युवती का सिर बुरी तरह फट गया था। आसपास खून बिखर गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

राहुल बोले-ट्रम्प ने सही कहा कि इंडियन इकोनॉमी मर चुकी:इसे मोदी ने मारा, ये बात PM और वित्त मंत्री को छोड़कर सबको पता है

सरकारी नौकरी:बैंक ऑफ बड़ौदा में 330 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 45 साल, ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *