समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे तेजप्रताप यादव:कहा- एक ही गुलदस्ता सब लोग बारी-बारी से दे रहा; बिहार में तेजस्वी के साथ यात्रा करेंगे राहुल गांधी

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप RJD से निकाले जाने के बाद मुखर हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वो महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को तेजप्रताप यादव पटना के पुनाईचक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। तेजप्रताप यादव को सपा कार्यकर्ता ने गुलदस्ता दिया। इस पर तेजप्रताप यादव ने मजाकिए लहजे में कहा कि एक ही गुलदस्ता सब बारी-बारी से दे रहा है। आपको बता दें कि, पार्टी से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात भी की थी। बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी-राहुल गांधी करेंगे यात्रा सीट शेयरिंग को लेकर आज पटना में महागठबंधन की बैठक हुई। इसे लेकर RJD ने एक्स पर लिखा है कि महागठबंधन के अध्यक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में समन्वय समिति की मीटिंग हुई। वहीं ऐसा पहली बार है जब महागठबंधन की बैठक से मुकेश सहनी गायब हैं। उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है। सहनी फिलहाल दिल्ली में है। मीटिंग के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, ‘आज I.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक हुई है और महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई हैं। आने वाले कुछ दिनों में हम महागठबंधन के सभी साथी जनता के बीच जाएंगे। हम रैली भी करेंगे।’ ‘बिहार की जनता के अधिकार को लेकर या जिस प्रकार से वोटर के नाम को काटा जा रहा है, इन बिंदुओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।’ ‘हम जनता के बीच जाकर अपने हर मुद्दे को स्पष्ट रखेंगे। पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई में बिहार सबसे पीछे है और पलायन, गरीबी, बेरोजगारी में बिहार सबसे आगे है। हम सभी मुद्दों को साझा करेंगे।’ लैंड फॉर जॉब केस में लालू को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। लालू यादव की ओर से मांग की गई थी कि ट्रायल कोर्ट की सुनवाई 12 अगस्त तक स्थगित की जाए। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने बुधवार को यह याचिका खारिज कर दी। मैं दूसरा लालू बन जाता, इसलिए निकाला लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने ये बातें मंगलवार को मुजफ्फरपुर में अपनी एक सभा के दौरान कही। तेज प्रताप यादव मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। ‘कार्यक्रम में तेज प्रताप ने कहा, ‘हमको पार्टी से बाहर किया गया। कुछ जयचंदों को लगा कि दूसरा लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव पैदा हो गया है, इसलिए उनलोगों की आंख में खटकने लगे।’ उन्होंने कहा, ‘बहुत तरीके के लोग लगे हुए हैं और अपना-अपना पापड़ बेल रहे हैं। न हमको किसी पद का लालच था और न हमे किसी कुर्सी का मोह है। हमको सिर्फ अपने जनता-जनार्दन से प्रेम है और इसी प्रेम से हमको मजबूती मिलती है।’ ‘बाहर के लोग पार्टी में आकर क्या-क्या बन गए’ तेजप्रताप ने कहा, ‘हम तो बड़े भाई होने के नाते छोटे भाई को आशीर्वाद दे रहे थे, लेकिन कुछ जयचंद जैसे लोग बाहर से आकर पार्टी में आकर क्या-क्या बन गए हैं। वो लोग हमारे खिलाफ बोलते हैं। हमारे खिलाफ षडयंत्र रचते हैं।’ हमारे पिता लालू यादव की जो विचारधारा है वो सामाजिक विचारधारा है, लेकिन पार्टी में कुछ मेरे खिलाफ षडयंत्र रचने का काम करते हैं। हमारे खिलाफ क्या-क्या षडयंत्र रचा गया उसपर नहीं जाना चाहते। हम हो या तेजस्वी, हम जो कुर्ता पहनते हैं और जो हम बोल रहे हैं वो हमारे पिता लालू यादव और हमारी माता राबड़ी देवी जी की देन है। SIR के विरोध में संसद में विपक्ष का प्रदर्शन इधर, बिहार में SIR मुद्दे के खिलाफ दिल्ली में संसद के बाहर विपक्ष के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। ————————- ये खबरें भी पढ़ें… ————————- बिहार पॉलिटिक्स से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

महिला एथलीट्स को जेंडर टेस्ट कराना होगा:​​​​​​​वरना वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं खेल सकेंगी; वर्ल्ड एथलेटिक्स ने SRY जीन टेस्ट लॉन्च किया

सरकारी नौकरी:उत्तर प्रदेश में TGT के 7,466 पदों पर भर्ती; BEd डिग्री होल्डर्स करें अप्लाई; 1 लाख रुपए से ज्यादा सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *