रूस के कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप:जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की, अभी किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.7 तीव्रता का भूकंप आया। इस वजह से जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने शुरुआती रिपोर्टों के तुरंत बाद कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.7 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। रूस की ओर से कामचटका पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं, जापानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप सुबह 4:54 बजे (जापान के समयानुसार) आया। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जापान के NHK टेलीविजन के अनुसार, भूकंप जापान के चार बड़े द्वीपों में से सबसे उत्तरी द्वीप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर था और इसे केवल हल्का महसूस किया गया। इसी महीने कामचटका में 5 भूकंप आ चुके इससे पहले जुलाई में ही कामचटका के पास समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे। इनमें से सबसे बड़े भूकंप की तीव्रता 7.4 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर की गहराई में था। 4 नवंबर 1952 को कामचटका में 9 तीव्रता के भूकंप से नुकसान हुआ था। हालांकि, हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठने के बावजूद किसी के मरने की सूचना नहीं मिली थी। कैलिफोर्निया समेत 4 अमेरिकी राज्यों में भी अलर्ट
अमेरिका के अलास्का स्थित नेशनल सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने अलास्का अल्यूशियन आइलैंड के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही कैलिफोर्निया, ओरेगन, वॉशिंगटन और हवाई सहित पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों के लिए निगरानी अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी में अलास्का की समुद्र तट रेखा के एक बड़े हिस्से को भी शामिल किया गया है। इधर, टोक्यो यूनिवर्सिटी के भूकंप विज्ञानी शिनिची सकाई ने NHK को बताया कि अगर भूकंप का केंद्र उथला हो तो दूर से आने वाला भूकंप जापान को प्रभावित करने वाली सुनामी की वजह बन सकता है। जापान ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले देशों में से एक है। भूकंप क्यों आता है?
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक… —————————————— भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… चीन में भूकंप से 126 की मौत, 188 घायल; रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता चीन के तिब्बत प्रांत में जनवरी में आए भूकंप से 126 लोगों की मौत हो गई, जबकि 188 घायल हो गए। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सुबह 9.05 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे) आए इस भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8 तीव्रता का भूकंप, जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की

मिशनरी-सिस्टर्स गिरफ्तारी केस…आज लोकसभा में होगा हंगामा:सांसद उल्का बोले-मिशनरी-सिस्टर्स को झूठे केस में फंसाया, वृंदा करात बोलीं-CM झूठ बोल रहे, आदिवासी युवक को पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *