वर्ल्ड अपडेट्स:रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8 तीव्रता का भूकंप, जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने मंगलवार को देश में सुनामी की चेतावनी जारी की। एजेंसी ने कहा कि रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास 8 तीव्रता का एक भूकंप आया। इस वजह से जापान के प्रशांत तट पर 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
जापान के एनएचके टेलीविजन के अनुसार भूकंप होक्काइडो से करीब 250 किलोमीटर दूर था और इसका हल्का सा ही असर महसूस किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… भारतीय मूल के ब्रिटिश अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का निधन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य थे भारतीय मूल के ब्रिटिश अर्थशास्त्री और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई (85) का मंगलवार को निधन हो गया। परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उन्होंने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने 1965 से 2003 तक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। वे 1971 में लेबर पार्टी से जुड़े और जून 1991 में हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य बनाए गए। गुजरात में जन्मे देसाई भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते रहे। इनके प्रयासों के चलते लंदन के पार्लियामेंट स्क्वॉयर में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई। वे ​‘मानव विकास सूचकांक’ बनाने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे। उन्होंने करीब 30 किताबें भी लिखीं। लॉर्ड देसाई को 2008 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 10 जुलाई 1940 को गुजरात के वडोदरा शहर में जन्मे देसाई ने मुंबई विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए, एमए और 1960 में पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी की।

More From Author

फिंगरप्रिंट से UPI पेमेंट कर सकेंगे:भारत का पहला AI-रेडी क्लाउड कंप्यूटर जियो पीसी लॉन्च, एपल पहली बार चीन में रिटेल स्टोर बंद करेगा

रूस के कामचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप:जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी की, अभी किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *