अब एएसओ के 64 पदों पर होगी भर्ती:RPSC ने फिर से मांगे आवेदन, कल से करें अप्लाई; 13 अगस्त लास्ट डेट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2024 के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अब 43 के बजाय 64 पदों पर भर्ती होंगी। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से पदों में बढ़ोतरी की गई है। कैंडिडेट्स 30 जुलाई से 13 अगस्त 2025 को रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया- 5 अगस्त 2024 को विज्ञापन संख्या 09/2024-25 के तहत कुल 43 (गैर-अनुसूचित क्षेत्र-31 और अनुसूचित क्षेत्र-12) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से कुल 64( गैर-अनुसूचित क्षेत्र में पदों की संख्या 51 और अनुसूचित क्षेत्र में पदों की संख्या 13) कर दी है। विस्तृत सूचना तथा संशोधित वर्गवार वर्गीकरण और अन्य जानकारी के संबंध में अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी शुद्धि पत्र संख्या 06/2025-26 का अवलोकन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित अवधि के बाद आवेदन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। विज्ञापन से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए करें यहां क्लिक सहायक कृषि अभियंता भर्ती प्रोसेस जारी इन 4 वैकेंसी में भी जल्द शुरू होंगे आवेदन ऐसे करें अप्लाई

More From Author

सेंसेक्स 50 अंक गिरकर 80,800 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 24,650 पर आया; NSE के ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स फिसले

भारतीय मूल के शैलेश जेजुरिकर PG के CEO बने:1989 में कंपनी से जुड़े थे; सुंदर पिचाई, सत्या नडेला जैसे लीडर्स की लिस्ट में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *