बीजापुर में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया:शव-हथियार बरामद, बढ़ सकता है आंकड़ा, बासागुड़ा इलाके में रुक-रुककर गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में शनिवार शाम को मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और INSAS-SLR राइफल समेत बड़ी संख्या में हथियार, विस्फोटक बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शाम से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। 18 जुलाई को मारे गए थे 6 नक्सली इसके पहले 18 जुलाई को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जहां फोर्स ने माओवादियों को घेर कर मार गिराया। बारिश के मौसम में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून जारी है। इस दौरान पुलिस का नक्सलियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को ढेर कर दिया। एनकाउंटर वाली जगह से AK-47 और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए थे। अबूझमाड़ में 26 जून को हुई थी मुठभेड़ वहीं 5 जुलाई को बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। जवानों ने 5 जुलाई की सुबह मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में ही 26 जून को जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया था। दोनों के शव बरामद कर किए गए। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए थे। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM), कुतुल एरिया कमेटी मेंबर सीमा के रूप में की गई। इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। वहीं लिंगे उर्फ़ रांझू पर 1 लाख का इनाम था। रांझू पार्टी मेंबर (PM), कुटुल LOS थी। ……………………………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें नक्सलियों ने पहले कहा 400…अब बोले-357 साथी ढेर: देशभर में मारे गए माओवादियों का आंकड़ा जारी किया; बीजापुर में 2 शिक्षा दूतों की हत्या की नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने देशभर में मारे गए साथियों का आंकड़ा जारी किया है। जारी बुकलेट में कहा गया है कि सालभर में देश के अलग-अलग राज्यों में उनके कुल 357 साथी मारे गए हैं, जबकि कुछ महीने पहले भी नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के प्रवक्ता ने लेटर जारी किया था। जिसमें डेढ़ साल में 400 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने का जिक्र था। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:BJP नेता ने SDM को धमकाया, गर्लफ्रेंड के लिए मर्डर, चैतन्य से मिले पायलट, शिवलिंग पर बैठा सांप,VIDEO में 10 बड़ी खबरें

NCERT कक्षा 3 से 12 के सिलेबस में ऑपरेशन सिंदूर:काउंसिल तैयार कर रहा मॉड्यूल, किताबों में 8 से 10 पेज जुड़ सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *