राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,5 बच्चों की मौत:30 से ज्यादा गंभीर घायल, मलबे में दबे मासूमों को गांव वालों ने निकाला

झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है। टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ कौशल लोढ़ा ने बताया कि 35 घायल बच्चों को लाया गया था। इनमें से 11 गंभीर घायलों को जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वहीं, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज सरकार के खर्चे पर किया जाएगा। हादसे की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। अब देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS…

More From Author

सरकारी नौकरी:राजस्थान हाईकोर्ट में 5728 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट 26 जुलाई, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

सरकारी नौकरी:BSF में कॉन्‍स्‍टेबल के 3588 पदों पर भर्ती; 10वीं पास करें अप्‍लाई, एप्लीकेशन फीस 100 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *