गूगल के CEO सुंदर पिचाई बिलेनियर्स की सूची में शामिल:नेट वर्थ 1.2 बिलियन डॉलर पहुंची; कंपनी का तिमाही मुनाफा 28.2 बिलियन डॉलर रहा

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के भारतवंशी CEO सुंदर पिचाई बिलेनियर्स की सूची में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अब उनकी नेट वर्थ (कुल संपत्ति) 1.1 बिलियन डॉलर (करीब 92 अरब रुपए) हो गई है, जबकि फोर्ब्स के मुताबिक यह आंकड़ा 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 100 अरब रुपए) है। पिचाई की ये उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह कंपनी के संस्थापक नहीं हैं। टेक इंडस्ट्री में ज्यादातर अरबपति CEO, जैसे मार्क जुकरबर्ग (मेटा) और जेनसन हुआंग (Nvidia), अपनी कंपनियों के फाउंडर हैं। ऐसे में एक नॉन-फाउंडर CEO का अरबपति बनना बड़ी उपलब्धि है। गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट ने बुधवार को अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून तिमाही में 28.2 बिलियन डॉलर ( लगभग 2.35 लाख करोड़ रुपए) रहा, जबकि कमाई 96.4 बिलियन डॉलर (लगभग 8.04 लाख करोड़ रुपए) की रही। कंपनी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से उसके हर हिस्से में मजबूती आई है। सुंदर पिचाई को 2024 में ₹91.42 करोड़ तनख्वाह मिली दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने 2024 में 10.73 मिलियन डॉलर यानी 91.42 करोड़ रुपए सैलरी ली। यह उनकी 2023 की सैलरी से करीब 22% ज्यादा है। 2023 में उन्होंने 8.8 मिलियन डॉलर सैलरी (74.98 करोड़ रुपए) ली थी। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के 2025 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं 2022 में सुंदर पिचाई को 226 मिलियन डॉलर यानी 1,925 करोड़ रुपए तनख्वाह मिली थी, जिसमें परफॉर्मेंस गोल्स से जुड़े स्टॉक ग्रांट भी शामिल थे। पिचाई के सैलरी पैकेज में क्या-क्या शामिल? पिचाई की तनख्वाह गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से 32 गुना ज्यादा सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि पिचाई को गूगल के एक फुल टाइम एम्प्लॉई से कई ज्यादा सैलरी मिलती है। गूगल के एक एवरेज फुल टाइम एम्प्लॉई को 2024 में 3,31,894 डॉलर यानी 2.82 करोड़ रुपए सैलरी दी गई थी, जो 2023 से 5% ज्यादा है। इस हिसाब से देखा जाए तो CEO की सैलरी गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से लगभग 32 गुना ज्यादा है। 2024 में गूगल में टोटल 1,83,323 फुल टाइम एम्प्लॉइज काम करते थे। ——————————– सुंदर पिचाई की ये खबर भी पढ़ें…. गूगल के CEO को पसंद है बेंगलुरु का ‘डोसा’:सुंदर पिचाई ने कहा- दिल्ली में ‘छोले भटूरे’ और मुंबई में ‘पाव भाजी’ मेरा फेवरेट गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने हाल ही में अपने फेवरेट इंडियन फूड्स और भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर अपने विचार शेयर किए। यूट्यूबर वरुण मैया के साथ पॉडकास्ट में पिचाई ने इंडियन जॉब मार्केट पर AI के प्रभाव के बारे में बात की और देश के इंजीनियरों को सलाह भी दी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

जॉब एजुकेशन बुलेटिन:इंटेलिजेंस ब्‍यूरो में 4987 भर्तियां, एमपी में पैरामेडिकल की 752 वैकेंसी; NDA स्‍टूडेंट से कराए 400 उठक-बैठक, अस्‍पताल पहुंचा

संविधान से ‘समाजवाद’ और ‘धर्म निरपेक्ष’ शब्द नहीं हटाए जाएंगे:राज्यसभा में सरकार ने लिखित जवाब दिया; कहा- कोई मौजूदा योजना या इरादा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *