यूपी बोर्ड 2026 परीक्षाएं फरवरी में होंगी:प्रैक्टिकल 21 जनवरी से, बोर्ड ने जारी किया पूरा एकेडमिक शेड्यूल

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद यानी UPMSP ने 2025-26 एकेडमिक सेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल में बोर्ड, प्रैक्टिकल्स और प्रीबोर्ड एग्‍जाम की डेट्स शामिल हैं। स्‍टूडेंट्स पूरा एकेडमिक कैलेंडर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। जनवरी 2026 तक पूरा होगा सिलेबस शेड्यूल के अनुसार नया एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुका है। सभी क्‍लासेज के लिए सिलेबस पूरा करने की डेडलाइन जनवरी 2026 के पहले सप्‍ताह तक है। बोर्ड ने 10वीं-12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्‍जाम की डेट्स भी जारी कर दी हैं। रेगुलर स्‍टूडेंट्स के रजिस्‍ट्रेशन शुरू UPMSP ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए रेगुलर स्‍टूडेंट्स के रजिस्‍ट्रेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया है। 10वीं और 12वीं के स्‍टूडेंट्स को 5 अगस्‍त 2025 तक अपना रजिस्‍ट्रेशन पूरा करना होगा। किसी भी अन्‍य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। ——————- ये खबरें भी पढ़ें… ‘सय्यारा’ से ‘नेशनल क्रश’ बनी अनीत पड्डा: DU के जीजस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ी, डेरी मिल्क, मैगी, पेटीएम के एड में ऑडियंस ने पसंद किया, जानें पूरी प्रोफाइल थिएटर्स और सोशल मीडिया पर इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म सय्यारा का क्रेज दिख रहा है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने लीड भूमिका अदा की है। दोनों की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है और अनीत इन दिनों नेशनल क्रश हो चुकी हैं। अनीत बॉलीवुड के लिए एक आउटसाइडर हैं और इस फिल्म से पहले कुछ छोटे रोल्स और एड फिल्म्स में नजर आई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

सौम्या-सूर्यकांत कर सकेंगे अपनी संपत्ति का इस्तेमाल:कोयला घोटाला केस में हाईकोर्ट बोला- अटैच प्रॉपर्टी पर ED का अधिकार नहीं, 10 याचिकाएं खारिज

मालदीव के राष्ट्रपति के साले ने मोदी को आतंकी बताया:X पर कहा- PM मोदी इस्लाम के सबसे बड़े दुश्मन; बाद में पोस्ट डिलीट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *