सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,300 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी 25,100 पर,, जोमैटो का शेयर 10% चढ़ा; मेटल और बैंकिंग शेयर्स में तेजी

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 22 जुलाई को सेंसेक्स करीब 100 अंक चढ़कर 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 10 अंक की तेजी है, ये 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। बेहतर तिमाही नतीजों के बाद जोमैटो का शेयर 10% चढ़ा है। ट्रेंट, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1% तक की तेजी है। बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट है। NSE का मीडिया, मेटल और बैंकिंग सेक्टर चढ़े हैं। वहीं, IT,फार्मा और ऑटो सेक्टर्स में आज गिरावट है। ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 21 जुलाई DIIs ने 2,104 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे सोमवार को सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 82,200 पर बंद हुआ हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (21 जुलाई) को सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 82,200 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें करीब 700 अंक की रिकवरी हुई। इधर, निफ्टी में भी 122 अंक की तेजी रही, ये 25,091 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। बेहतर तिमाही रेवेन्यू के चलते इटरनल (जोमैटो) का शेयर 7.5% चढ़कर बंद हुआ। ICICI बैंक, HDFC बैंक और MM के शेयरों में भी 2.70% तक की तेजी रही। रिलायंस में 3.23% की गिरावट रही। HCL टेक, HUL और TCS नीचे बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी, 21 में गिरावट रही, एक बिना बदलाव के बंद हुआ। NSE के मेटल, प्राइवेट बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑटो सेक्टर्स में तेजी रही। वहीं, ऑयल एंड गैस, PSU बैंकिंग, IT, FMCG और फार्मा शेयर्स गिरकर बंद हुए। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… 22-23 जुलाई को बाजार में तेज मूवमेंट दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय कर सकते हैं बाजार की चाल शेयर बाजार के लिए 21 से 25 जुलाई 2025 का हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक- 22-23 जुलाई को तेज इंट्राडे मूवमेंट दिख सकता है। वहीं 24-25 जुलाई पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए खास हैं। इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…

More From Author

मैं सो रही थी, तब रेप किया… बच्ची पर चिल्लाया:ब्रिटेन की पूर्व सांसद का पति पर आरोप- 10 साल तक शोषण किया​​​​​​​

रायपुर में तेज बारिश…कवर्धा में बहे युवक का शव मिला:वाटरफॉल से 10 किमी दूर बॉडी मिली, आज 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *